द्वारीखाल ब्लॉक से दु:खद खबर (Accident) : सिमालू गांव के पास मैक्स खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल - Mukhyadhara

द्वारीखाल ब्लॉक से दु:खद खबर (Accident) : सिमालू गांव के पास मैक्स खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

admin
1657345220483

द्वारीखाल/मुख्यधारा

विकासखंड द्वारीखाल से एक दु:खद खबर सामने आ रही है, जहां गत शाम ग्राम सभा दाबड़ के अंतर्गत सिमालू के निकट एक मैक्स वाहन खाई (Accident) में गिर गया, जिससे उसमें सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए।

पूर्व प्रधान संदीप राणा से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामसभा दाबड़ के अंतर्गत एक मैक्स वाहन UK 070TC 2061 से चार लोग किसी काम से गए थे। वाहन अमोला के आशीष बिष्ट चला रहे थे। जैसे ही उनका वाहन सिमालू गांव के निकट पहुंचा, उसमें कुछ तकनीकी खराबी आने से वह अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे खड्ड में जा गिरा(Accident), जिससे वाहन में सवार लोग घायल हो गए।

इसकी सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और 108 को फोन किया। बताया गया घायलों में से एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक का नाम अर्जुन (26)  निवासी अमोला गांव बताया गया। इसके अलावा 3 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की खबर सुनकर आस-पास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। उक्त वाहन प्रेम सिंह राणा, ग्राम दाबड़ का था।

 

यह भी पढें : मौसम (weather) अलर्ट : भारी बारिश की चेतावनी को देख इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

 

यह भी पढें : आपदा : बाबा अमरनाथ गुफा (Disaster Amarnath Gufa) के पास बादल फटने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता, रेस्क्यू जारी

 

यह भी पढें : Weather Alert: प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना। शनिवार को स्कूलों में यहां रहेगा अवकाश

 

यह भी पढें : सियासत: BKTC में अनियमितता के आरोपों पर गणेश गोदियाल ने किया पलटवार। बोले: सभी आरोपों की हो उच्च स्तरीय जांच

 

यह भी पढें : दर्दनाक हादसा: यहां बरसाती नाले में कार बहने से चली गई नौ लोगों की जान (Accident), एक गंभीर घायल

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: कांवड़ मेले (Kanwar Mela) को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने लिए अहम निर्णय, जानने के लिए पढ़ें ये पूरी खबर

Next Post

ड्रैगन की घिनौनी हरकत : शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हत्या के बाद भारत में आज राष्ट्रीय शोक तो चीन में जश्न का माहौल

शंभू नाथ गौतम जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हत्या के बाद पूरे दुनिया भर में शोक की लहर है। भारत में भी आज एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]
IMG 20220709 WA0024

यह भी पढ़े