ड्रैगन की घिनौनी हरकत : शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हत्या के बाद भारत में आज राष्ट्रीय शोक तो चीन में जश्न का माहौल - Mukhyadhara

ड्रैगन की घिनौनी हरकत : शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हत्या के बाद भारत में आज राष्ट्रीय शोक तो चीन में जश्न का माहौल

admin
IMG 20220709 WA0024

शंभू नाथ गौतम

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हत्या के बाद पूरे दुनिया भर में शोक की लहर है। भारत में भी आज एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक करते हुए शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी।

देशवासियों ने भी जापान के पूर्व पीएम को याद करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। लेकिन भारत का पड़ोसी देश चीन यानी (ड्रैगन) में शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हत्या के बाद जश्न का माहौल है। चीन के सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, जिसमें लोग खुशी का इजहार कर रहे हैं।

चीन के एक रेस्टोरेंट में शिंजो आबे (Shinzo Abe) की मौत को सेलिब्रेट किया जा रहा है। रेस्टोरेंट में बीस पर्सेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, सोशल मीडिया के जरिये आबे को गोली मारने वाले हमलावर को हीरो बताया जा रहा है। जैसे ही शिंजो आबे को गोली मारी गई, वैसे ही चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग उनके मरने की कामना करने लगे।

बता दें कि शुक्रवार सुबह जापान के नारा शहर में एक चुनावी भाषण के दौरान हमलावर ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सीने में दो गोली मार दी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। 6 घंटे के बाद शिंजो आबे की मौत हो गई।

आज दुनियाभर के तमाम देशों में जाने-माने अखबारों ने शिंजो (Shinzo Abe) की हत्या को प्रमुखता से पहले पेज पर प्रकाशित किया है। भारत के अखबारों में भी पहले पेज की हेड लाइन, शिंजो आबे (Shinzo Abe) की बीच चौराहे पर गोली मारकर हत्या का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है।

 

यह भी पढें : द्वारीखाल ब्लॉक से दु:खद खबर (Accident) : सिमालू गांव के पास मैक्स खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

 

यह भी पढें : मौसम (weather) अलर्ट : भारी बारिश की चेतावनी को देख इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

 

यह भी पढें : दर्दनाक हादसा: यहां बरसाती नाले में कार बहने से चली गई नौ लोगों की जान (Accident), एक गंभीर घायल

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: कांवड़ मेले (Kanwar Mela) को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने लिए अहम निर्णय, जानने के लिए पढ़ें ये पूरी खबर

Next Post

देश-विदेश: श्रीलंका (Srilanka) में आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर किया कब्जा, राजपक्षे आवास छोड़कर भागे। जनता का फूटा आक्रोश

न्यूज डेस्क  श्रीलंका में आज वही हुआ, जिसकी कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी। पिछले काफी समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका (Srilanka) के लोग भारी गुस्से में हैं। आखिरकार श्रीलंका में आर्थिक संकट को लेकर […]
IMG 20220709 WA0041

यह भी पढ़े