देश-विदेश: श्रीलंका (Srilanka) में आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर किया कब्जा, राजपक्षे आवास छोड़कर भागे। जनता का फूटा आक्रोश - Mukhyadhara

देश-विदेश: श्रीलंका (Srilanka) में आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर किया कब्जा, राजपक्षे आवास छोड़कर भागे। जनता का फूटा आक्रोश

admin
IMG 20220709 WA0041

न्यूज डेस्क 

श्रीलंका में आज वही हुआ, जिसकी कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी। पिछले काफी समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका (Srilanka) के लोग भारी गुस्से में हैं। आखिरकार श्रीलंका में आर्थिक संकट को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के सरकारी आवास पर कब्जा कर लिया।

IMG 20220709 WA0043

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति राजपक्षे राष्ट्रपति भवन को छोड़कर भाग गए हैं। ‌बताया जा रहा है कि कोलंबो में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प भी हुई है।

पुलिसकर्मियों समेत कई लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है।

इस बीच, गाले क्रिकेट स्टेडियम में भी हंगामा होने की खबर है, जहां ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका (Srilanka) का मैच चल रहा है। प्रदर्शनकारी यहां भी पहुंच गए हैं। श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ लंबे वक्त से आंदोलन जारी है।

IMG 20220709 WA0042

बता दें कि पिछले कई महीनों से श्रीलंका (Srilanka) में लोगों को रोजमर्रा से जुड़ी चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं या कई गुना महंगी मिल रही हैं। विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका है, जिससे वो जरूरी चीजों का भी आयात नहीं कर पा रहा है। सबसे ज्यादा ईंधन की कमी है। पेट्रोल-डीजल पर कई किलोमीटर लंबी लाइनें हैं। विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। श्रीलंका की भारत लगातार आर्थिक मदद कर रहा है।

 

यह भी पढें : मौसम (weather) अलर्ट : भारी बारिश की चेतावनी को देख इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

 

यह भी पढें : दर्दनाक हादसा: यहां बरसाती नाले में कार बहने से चली गई नौ लोगों की जान (Accident), एक गंभीर घायल

Next Post

CM Dhami का बड़ा फैसला : अब सरकारी कार्यक्रम महंगे होटलों की बजाय मुख्यमंत्री आवास के हॉल में किए जाएंगे आयोजित

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने आज सरकारी खर्च कम करने के लिए बड़ी घोषणा की है। अब कोई भी आगे सरकारी कार्यक्रम होटलों में आयोजित नहीं किए जाएंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने […]
IMG 20220709 WA0044

यह भी पढ़े