CM Dhami का बड़ा फैसला : अब सरकारी कार्यक्रम महंगे होटलों की बजाय मुख्यमंत्री आवास के हॉल में किए जाएंगे आयोजित - Mukhyadhara

CM Dhami का बड़ा फैसला : अब सरकारी कार्यक्रम महंगे होटलों की बजाय मुख्यमंत्री आवास के हॉल में किए जाएंगे आयोजित

admin
IMG 20220709 WA0044

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने आज सरकारी खर्च कम करने के लिए बड़ी घोषणा की है। अब कोई भी आगे सरकारी कार्यक्रम होटलों में आयोजित नहीं किए जाएंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी।

सीएम धामी (CM Dhami)  ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, सरकारी खर्चे को कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए मैंने राजधानी में होटल या अन्य निजी स्थानों पर आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों को मुख्य सेवक सदन में आयोजित किए जाने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश जारी किया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में भी यही कार्यप्रणाली लागू होगी।

बता दें कि उत्तराखंड राज्य को फिजूलखर्ची से बचाने के लिए मुख्यमंत्री का यह एक अहम फैसला है।

बताते चलें कि पिछले दिनों महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच बागी नेता और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने विधायकों को लेकर गुवाहाटी के होटल में ठहरे थे। इस होटल में 7 दिन रहे शिंदे और उनके विधायकों ने खूब जमकर सरकारी धन का फिजूल खर्च किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 22 लाख रुपए का ये विधायक खाना और नाश्ता खा गए। इन सभी का यह बिल सरकारी मदों से ही पेमेंट हुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का राज्य में फिजूलखर्ची रोकने की दिशा में है बहुत ही सराहनीय कदम है।

 

यह भी पढें : द्वारीखाल ब्लॉक से दु:खद खबर (Accident) : सिमालू गांव के पास मैक्स खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

 

यह भी पढें : मौसम (weather) अलर्ट : भारी बारिश की चेतावनी को देख इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

 

यह भी पढें : दर्दनाक हादसा: यहां बरसाती नाले में कार बहने से चली गई नौ लोगों की जान (Accident), एक गंभीर घायल

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: कांवड़ मेले (Kanwar Mela) को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने लिए अहम निर्णय, जानने के लिए पढ़ें ये पूरी खबर

Next Post

बड़ी खबर: धामी सरकार का धमाका : चार दर्जन IAS - PCS अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल

देहरादून/मुख्यधारा पुष्कर सिंह धामी सरकार बहुप्रतीक्षित आईएएस पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर बड़ा धमाका किया है। नई सरकार के गठन के बाद से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि नौकरशाहों के दायित्वों में फेरबदल हो सकता है। काफी मंथन […]
1657385155923

यह भी पढ़े