एक नजर: कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अचानक खेत पर पहुंचे, ट्रैक्टर चलाया और धान की रोपाई भी की, वीडियो - Mukhyadhara

एक नजर: कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अचानक खेत पर पहुंचे, ट्रैक्टर चलाया और धान की रोपाई भी की, वीडियो

admin
e 1 1

एक नजर: कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अचानक खेत पर पहुंचे, ट्रैक्टर चलाया और धान की रोपाई भी की, वीडियो

मुख्यधारा डेस्क

कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी का भी अंदाज अलग अलग दिखाई पड़ता है। करीब 1 महीने पहले राहुल गांधी ट्रक पर सवार हो गए थे। जब वह दिल्ली से शिमला जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अंबाला में काफिला रुकवाया। यहां से वे एक ट्रक में सवार होकर चंडीगढ़ तक गए। इसका पता तब चला, जब कांग्रेस नेताओं ने इसके वीडियो-फोटो जारी किए।

इस दौरान राहुल गांधी ने रास्ते में ट्रक ड्राइवर से बात की। कुछ दिन बाद राहुल गांधी ने ड्राइवरों से बातचीत का वीडियो भी जारी किया था। उसके बाद पिछले महीने अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी वहां भी भारतीय ट्रक चालक से मिले और सवारी की। इसके साथ पिछले दिनों राहुल गांधी ने मैकेनिक के साथ बाइक रिपेयर की थी।

यह भी पढें : उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों से भरपूर एक स्वादिष्ट जंगली फल है ‘तिमला’ Timla

बता दें कि एक दिन पहले शुक्रवार को मोदी सरनेम टिप्पणी के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ा झटका दिया। कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी। इन सबके बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक बार फिर अलग अंदाज में दिखाई दिए। राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत में रुके। यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की।

e 2 1

उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों के साथ खेती-किसानी पर बातचीत भी की। राहुल ने किसानों के साथ ही बैठकर नाश्ता भी किया। राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे। वे जीटी रोड पर कुंडली बॉर्डर पहुंचे तो किसानों के बीच जाने का प्रोग्राम बना लिया और सोनीपत के ग्रामीण इलाके का रुख कर लिया।

e 3

यह भी पढें : ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट (Dhami cabinet) बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण फैसले

गोहाना के बरोदा इलाके में पहुंचे राहुल गांधी ने खेतों में धान की रोपाई कर रहे किसानों के साथ मिलकर धान की पौध को लगाया और किसानों से बातचीत की है। वहीं, पुलिस ने उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसानों के उनके पास पहुंचे से रोक दिया है। मदीना गांव में करीब 2 घंटे बाद राहुल गांधी 8.40 बजे पर रवाना हो गए। लौटते समय उन्होंने गोहाना पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ड्रेस चेंज की। फिर सोनीपत से आगे रवाना हो गए।

e 4

बता दें कि गांव मदीना सोनीपत के ग्रामीण हलके बरोदा का हिस्सा है। बरोदा हलके से वर्तमान में कांग्रेस के इंदूराज नरवाल उर्फ भालू विधायक हैं। उन्होंने उप चुनाव में भाजपा के योगेश्वर दत्त को हराया था। पूरा बरोदा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ है और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के गृह क्षेत्र रोहतक से सटा हुआ है।

यह भी पढें : उत्तराखंड (Uttarakhand) पर आसमानी आफत का खतरा

Next Post

‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ

‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया। देहरादून के नागरिकों […]
dun 1

यह भी पढ़े