कोरोना अपडेट: आज 34 मामले। कुल संख्या 1819। स्वस्थ हुए 1111 - Mukhyadhara

कोरोना अपडेट: आज 34 मामले। कुल संख्या 1819। स्वस्थ हुए 1111

admin
images 4

देहरादून। आज शाम को तीन नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1819 पहुंच गया है। इनमें से 1111 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इससे पहले दोपहर के हेल्थ बुलेटिन में भी 31 संक्रमित मामले पाए गए थे।

आज आए मामलों में देहरादून जनपद से 14 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से 2 लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजिटिव आई है। इनमें से एक व्यक्ति गाजियाबाद एक कसगानी और एक व्यक्ति दिल्ली से लौटा है।

टिहरी गढ़वाल में आज 9 लोगों में कोरोना पाया गया है।

हरिद्वार जनपद से 5 मरीज सामने आए हैं।

उत्तरकाशी जनपद से 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

चमोली से एक पाॅजीटिव

ऊधमसिंहनगर से एक पाॅजीटिव

नैनीताल जनपद से एक पाॅजीटिव

इस प्रकार आज 33 मरीज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए और अब तक कुल 1111 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस प्रकार कुल 1819 मरीजों में से एक्टिव मामलों के रूप में विभिन्न अस्पतालों में 708 मरीज भर्ती हैं।

अब तक 37500 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 4661 लोगों को अभी भी अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।

उत्तराखंड में 59.36% की दर से कोरोना मरीजों की रिकवरी हो रही है। इन आंकड़ों को प्रदेश के लिए राहत के रूप देखा जा रहा है। हालांकि एक तथ्य यह भी है कि अब तक प्रदेश के 24 संक्रमित  लोगों की विभिन्न बीमारियों से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 9 लोग अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं।

20200614 211402

 

20200614 152556

Next Post

corona खबर : आज 17 मामले। कुल आंकड़ा 1836। स्वस्थ हुए 62 फीसदी मरीज

देहरादून। आज प्रदेश में 17 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार अब कुल मरीजों का आंकड़ा 1836 गया है। हालांकि इनमें से 1135 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश में 24 लोगों की विभिन्न बीमारियों से […]
covid 19 1

यह भी पढ़े