अच्छी खबर : द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा (Mahendra Rana) का विद्यालयों में अध्ययन सामग्री बांटने का सिलसिला जारी, आज कई स्कूलों में पहुंचकर बांटी सामग्री - Mukhyadhara

अच्छी खबर : द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा (Mahendra Rana) का विद्यालयों में अध्ययन सामग्री बांटने का सिलसिला जारी, आज कई स्कूलों में पहुंचकर बांटी सामग्री

admin
1663587189078

द्वारीखाल/मुख्यधारा

द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा (Mahendra Rana) का स्कूली बच्चों को अध्ययन सामग्री बांटने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में दूसरे दिन प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा, भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी के सहयोग से विकासखण्ड के सी0आर0सी0 ठंठोली, किनसुर एवं खरीक के विद्यालयों में सभी छात्र-छात्राओं एवं सी0आर0सी० डाबर में विद्यालयों के छात्रों को अध्ययन सामग्री वितरण किया गया।

Video

रा0इ0का० सिलोगी एवं रा0इ0का0 देवीखेत के कार्यक्रमों में प्रमुख राणा (Mahendra Rana) ने कहा कि वह शुरू से ही शिक्षा के प्राति जागरूक रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता मंगला जी एवं भोले महाराज के सहयोग से विकासखण्ड में छात्र छात्राओं को अध्ययन सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

IMG 20220919 WA0042

इसी क्रम में आज रा0इ0का० सिलोगी में 920 छात्र-छात्राओं और रा0इ0का0 देवीखेत में 355 विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री प्रदान की गई।

IMG 20220919 WA0038

इस अवसर पर प्रमुख महेंद्र राणा (Mahendra Rana) ने कहा कि उन्होंने गत वर्ष विधानसभा यमकेश्वर के 1500 बच्चों को गोद लिया था। आगे भी वह इसी प्रकार जनहित के कार्य करते रहेंगे। उन्होंने भोले जी महाराज जी एवं माता मंगला जी का आभार प्रकट किया, जिन्होने मेरे विकासखण्ड को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई है।

IMG 20220919 WA0045

प्रधान गूम कुलदीप सिंह बिष्ट ने कहा कि महेद्र राणा (Mahendra Rana) द्वारा कराए गए विकास कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने हर जगह बस स्टॉप एवं जगह-जगह बैंचें लगाकर एक सराहनीय कार्य किया है। विकासखण्ड में भव्य सभागार का निर्माण किया है। इसीलिए उनको विकास पुरुष के नाम से पहचाना जाता है।

IMG 20220919 WA0040

रा0इ0का० सिलोगी के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने उनके स्कूल आगमन पर प्रमुख का हार्दिक स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक वी0के० सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसा विकास पुरुष मिलना असंभव है, जो कि अपने विकासखण्ड के अंतर्गत सभी अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित करते हैं। साथ ही विकासखण्ड को विकास की अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा करने का बेहतरीन काम किया है।

IMG 20220919 WA0035

रा0इ0का0 देवीखेत पहुंचने पर प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने गर्मजोशी से प्रमुख का माल्र्यापण कर स्वागत किया।

IMG 20220919 WA0045 1

इस अवसर पर रा0इ0का0 सिलोगी के प्रधानचार्य वी0के0सिंह, रा0इ0का0 देवीखेत प्रधानचार्य राजीव रावत, सूमा देवी प्रधान खेडा़, कैलाश बिष्ट प्रधान दिखेत, कुलदीप सिंह बिष्ट प्रधान गूम, धीरज सिंह प्रधान प्रतिनिधि ढौंरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ढौंरी नत्थी सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य जुयालगांव, संजीता देवी प्रधान स्यालना, राजेन्द्र प्रसाद सिरस्वाल प्रधान कर्थी, गजेन्द्र सिंह नेगी प्रधान डोबरी, कविता देवी प्रधान खैण्डूड़ी, अर्जुन सिंह नेगी प्रधान संगठन अध्यक्ष, गजेन्द्र सिंह बिष्ट चॉदपुर, सुभाषचन्द्र सिंह चौहान अध्यक्ष रा0इ0का0 गैण्डखाल, संजीव जुयाल भूतपूर्व सैनिक व्यापार मंडल अध्यक्ष, सहायक खण्ड विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह नेगी आादि मौजूद रहे।

 

यह भी पढें : पिथौरागढ : चीतों के जश्न के बीच उत्तराखंड की ढाई साल की बच्ची को मां की पीठ से खींचकर ले गया तेंदुआ (Leopard), छिन गई खुशियां

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: देहरादून जिले में पुलिस उपनिरीक्षकों (Transfer of police) के तबादले, देखें सूची

 

यह भी पढें : सीएम ने जताई नाराजगी : 74 कर्मियों के ट्रांसफर का आदेश जारी कर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल (Premchand Agarwal) जर्मनी हुए रवाना, मुख्यमंत्री धामी ने तत्काल लगाई रोक

 

यह भी पढें : बड़ी खबर : मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल (Premchand Agrawal) के विभागों के ट्रांसफर पर 24 घंटों में लगी रोक, मंत्री हैं विदेश दौरे पर

Next Post

ब्रेकिंग: यूपी-उत्तराखंड के बीच इस समस्या का हुआ समाधान। 100 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड रोडवेज (Roadways) को भुगतान

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन निगम (Roadways) की परिसम्पत्तियों की अवशेष एक सौ करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को उपलब्ध कराने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया […]
Screenshot 20220919 203454 Chrome

यह भी पढ़े