दुःखद: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ( Mulayam singh yadav) का निधन, 82 साल की आयु में ली अंतिम सांस - Mukhyadhara

दुःखद: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ( Mulayam singh yadav) का निधन, 82 साल की आयु में ली अंतिम सांस

admin
IMG 20221010 WA0004

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव Mulayam singh yadav का निधन, 82 साल की आयु में ली अंतिम सांस

मुख्यधारा

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। 82 साल के मुलायम यूरिन इन्फेक्शन के चलते 26 सितंबर से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर मुलायम के निधन की जानकारी दी।मुलायम को 2 अक्टूबर को ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद आइसीयू में शिफ्ट किया गया था।

FB IMG 1665376002661

मुलायम सिंह को यूरिन में इन्फेक्शन के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ गई थी। स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था। 22 नवंबर 1939 को सैफई में जन्मे मुलायम सिंह यादव की पढ़ाई-लिखाई इटावा, फतेहाबाद और आगरा में हुई।

मुलायम कुछ दिन तक मैनपुरी के करहल में जैन इंटर कॉलेज में प्राध्यापक भी रहे। पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर मुलायम सिंह की दो शादियां हुईं।

पहली पत्नी मालती देवी का निधन मई 2003 में हो गया था। अखि‍लेश यादव मुलायम की पहली पत्नी के ही बेटे हैं। उनके निधन पर राजनेताओं से लेकर आम लोगों तक ने दुख जताया है।

 

यह भी पढें : सावधान! (Fake news school) उत्तराखंड में अब शरारती तत्व स्कूलों की छुट्टी का भी बनाने लगे फर्जी आदेश। इन दो जिलों में वायरल कर फैला दिया भ्रम, अब होगी FIR

Next Post

ब्रेकिंग (Action): सीएम धामी के निर्देशों पर इस निलंबित अधिकारी को लेकर लिया गया बड़ा निर्णय, पढ़ें आदेश

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में निलंबित चल रहे राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार पर शासन ने बड़ी कार्रवाई (Action) की है। इस संबंध में उत्तराखण्ड के आयुक्त राज्य कर डॉ० अहमद इकबाल आदेश जारी कर […]
1665387224308 e1666520776506

यह भी पढ़े