ब्रेकिंग: CM धामी व केन्द्रीय मंत्री dharmendra pradhan के बीच इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: CM धामी व केन्द्रीय मंत्री dharmendra pradhan के बीच इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

admin
IMG 20220409 WA0000

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (dharmendra pradhan) ने भेंट की।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री (dharmendra pradhan)के बीच राज्य में शिक्षा के विकास और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा देवभूमि उत्तराखंड को शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।

IMG 20220409 WA0001

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग मेहनती एवं कर्मशील हैं। प्रदेश के युवाओं की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा राज्य को पूरी मदद दी जाएगी। हुनरमंद लोगों की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। रोजगार के साथ ही युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में स्वरोजगार की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। केंद्र सरकार का हर क्षेत्र में राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

यह भी पढें: उत्तराखंड :  वन मंत्री के एक्शन के बाद दो प्रभागीय वनाधिकारियों (ifs) पर हो सकती है कड़ी कार्रवाई। मुख्यमंत्री के पास पहुंची फाइल

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: यहां कानूनगो को 15 हजार की रिश्वत(rishwat) लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग(accident): छह नंबर पुलिया पर ट्रक ने मारी स्कूटर पर जबर्दस्त टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर घायल

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: उक्रांद नेता सेमवाल(semwal) ने भरी हुंकार। बोले: उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन पर सिर्फ स्थानीय निवासियों का हक

 

यह भी पढें: ज्वलंत सवाल: यहां शिक्षा विभाग (shiksha vibhag) में चल रही ‘अंधेर नगरी चौपट व्यवस्था’। ग्रामीणों ने लगाई डीएम से गुहार

Next Post

सियासत: एक बार चूसा गया गन्ना, फिर नहीं चूसा जाता : हरीश रावत #harishrawat

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत हमेशा मीडिया की सुर्खियां बने रहते हैं। विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने उत्तराखंड को उत्तराखंडियत जैसी एक ऐसी बेहतरीन थीम दी, जो कांग्रेस सहित भाजपा, उक्रांद के साथ […]
harish rawat

यह भी पढ़े