दुखद समाचार (fire insident) : मोरी ब्लाॅक के पुजेली अग्निकांड में एक मकान सहित दर्जनों सेब के पेड़ स्वाह, लाखों का नुकसान - Mukhyadhara

दुखद समाचार (fire insident) : मोरी ब्लाॅक के पुजेली अग्निकांड में एक मकान सहित दर्जनों सेब के पेड़ स्वाह, लाखों का नुकसान

admin
1659798387435

नीरज उत्तराखंडी

यूं तो उत्तराखंड दैवीय आपदा के लिहाज से अति संवेदनशील माना जाता है, किंतु कभीकभार त्रुटिवश भी पहाड़ वासियों को बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड में सामने आया है, जहां भीषण अग्नि (fire insident) की चपेट में आने से एक काश्तकार का दो मंजिला भवन जलकर खाक हो गया। यही नहीं उनकी आजीविका का प्रमुख संसाधन बागवानी जैसी अमूल्य निधि की भी बड़ी हानि हुई है।

IMG 20220806 WA0051

मोरी विकासखंड के ग्राम पंचायत पुजेली में हुए अग्निकांड में एक मकान सहित दर्जनों सेब के पेड़ स्वाह हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही ब्लाक प्रमुख बच्चन सिंह पंवार सहित राजस्व विभाग के उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया।

IMG 20220806 WA0047

इस संबंध में ग्राम प्रधान रितेश रावत ने जिला प्रशासन से पीडि़तों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीषण अग्निकांड में प्रताप सिंह रावत का दो मंजिला मकान सहित दो दर्जन से अधिक सेब के पौधे जलकर (fire insident) नष्ट हो गये। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में उनका लाखों का नुकसान हुआ है।

Next Post

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा रविवार 7 अगस्त 2022 का दिन

दिनांक- 07 अगस्त 2022 🌺 आज का पंचांग (panchang) 🌺 दिन – रविवार संवत्सर नाम – नल युगाब्दः- 5124 विक्रम संवत- 2079 शक संवत -1944 अयन – याम्यायन (दक्षिणायन) गोल – सौम्य (उत्तर) ऋतु – वर्षा काल (राहु)- पश्चिम दिशा […]
1659846571362

यह भी पढ़े