मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा रविवार 7 अगस्त 2022 का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा रविवार 7 अगस्त 2022 का दिन

admin
1659846571362

दिनांक- 07 अगस्त 2022

🌺 आज का पंचांग (panchang) 🌺

  • दिन – रविवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – सौम्य (उत्तर)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – श्रावण
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- दशमी
  • नक्षत्र – अनुराधा
  • योग – ब्रह्य
  • करण- तैतिल
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌞सूर्योदय- 5:24
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— आश्लेषा नक्षत्र में ।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- पुत्रदा एकादशी व्रत- सोमवार।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • शिवताण्डव स्तोत्र की रचना रावण ने की थी ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 10:34 से 1:37 तक।
  • 🌚 राहु काल:- सा. के 5:00 से 6;39 बजे तक।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

निश्चय के बिना इंसान वैसा ही है जैसे पंखों के बिना पक्षी ।

7 अगस्त का राशिफल

मेष:

आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा आपके सभी सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। कार्यालय में अपने चातुर्य से सबका मन मोह लेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी, पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धनलाभ की स्थिति बन रही है। व्यापार का विस्तार होगा। कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं। दिन का अधिकतर समय मित्रों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा।

वृषभ:

आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह किसी बहस में न पड़े वाणी पर संयम रखें। व्यापारी जन कोई बड़ा पूंजी निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है मान प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

मिथुन:

आज के दिन मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। आर्थिक परेशानियां तनाव का कारण बनेगी। तनाव कम करने के लिए किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्य में शिरकत कर सकते हैं। खर्चों की अधिकता व आय की कमी रहेंगी। धैर्य से समय बिताए। सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ सकती है। दिनभर दौड़ धूप बनी रहेंगी। जिसके चलते आप थकान व दुविधा महसूस करेंगे।

कर्क:

आज का दिन सामान्य से बेहतर साबित होगा। वित्तीय समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा, मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारिक मामलों में चल रहे गतिरोध दूर होंगे। धनलाभ के योग बन रहे हैं। साहित्यिक जगत से जुड़े लोगों को सम्मान की प्राप्ति होगी। अध्यात्म में रुचि जगेगी।

सिंह:

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा, किंतु घरेलू मोर्चे पर आज मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम होगा पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। शत्रु पक्ष परास्त होगा। सभी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक गतिविधियों में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। खासतौर पर अहम आर्थिक सौदों करते समय किसी की सलाह अवश्य लें।

कन्या:

आज का दिन शारीरिक ऊर्जा की कमी के चलते आलस्य महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में इच्छाशक्ति की कमी के चलते विवाद का कारण बन सकते हैं। बेवजह किसी बहस में न पड़े, क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापारी वर्ग सोच-समझकर सुरक्षित आर्थिक योजनाओं पर ही निवेश करें। खर्चों की अधिकता रहेगी जिससे आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें आंखों से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं।

तुला:

आज का दिन आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। शरीर में आलस्य बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ महसूस करेंगे फिर भी निरंतर प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी । आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। समझदारी से पूंजी निवेश करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक:

आज का दिन भाग्य आपका साथ देगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर है। काम में बढ़ोतरी होगी, समय की कमी के चलते कुछ काम अटक सकते हैं किंतु धन लाभ अवश्य होगा। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं। खान-पान पर कंट्रोल करें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आजकल दिन बेहतर अवसर लेकर आएगा।

धनु:

आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्य की अधिकता के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त होंगी। आपके ज्ञान का विकास होगा कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद रहेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है।

मकर:

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। मानसिक परेशानियां दूर होंगी मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। किसी बड़ी आर्थिक योजना पर विचार कर सकते हैं जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगे। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होगा कोई नया अवसर मिल सकता है। मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।

कुंभ:

आज का दिन ठीक-ठाक बीतेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगी। व्यापारिक गतिविधि सामान्य रूप से चलेंगी। बीमे और टैक्स से जुड़े मामलों पर सावधानी बरतें। बेवजह किसी लड़ाई झगड़े का हिस्सा न बनें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

मीन:

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहेगा किंतु काम की अधिकता के चलते शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में दौड़ धूप बनी रहेगी। समय पर काम पूरा करने की चुनौती रहेगी। धैर्य से काम लें, बेवजह किसी बहस में न पड़े। रियल एस्टेट, एवं प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ हो सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें।छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

Next Post

दुःखद: उक्रांद के वरिष्ठ नेता हरीश पाठक ( Harish pathak) का निधन, दून के एक अस्पताल में चल रहा था उपचार

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड क्रांति दल के लिए आज देहरादून से बड़ी दु:खद खबर आ रही है, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश पाठक (Harish pathak) का आकस्मिक निधन हो गया। इस दु:खद खबर के बाद पार्टी में शोक की लहर है। […]
FB IMG 1659849852303

यह भी पढ़े