ब्रेकिंग: सभी प्रदेश व केंद्रशासित प्रदेशों के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में खाद्य मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने किया प्रतिभाग - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: सभी प्रदेश व केंद्रशासित प्रदेशों के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में खाद्य मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने किया प्रतिभाग

admin
IMG 20230705 WA0072

खाद्य मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने किया दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित सभी प्रदेश व केंद्रशासित प्रदेशों के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग

दिल्ली/देहरादून, मुख्यधारा

प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या आज दिल्ली पहुंची, जहां उन्होंने केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुई वाणिज्य भवन नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित सभी प्रदेश व केंद्रशासित प्रदेशों के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

IMG 20230705 WA0073

इस सम्मेलन में मोटे अनाजों की खरीद और वितरण के लिए एक कार्य योजना विकसित करने, आगामी धान खरीद व्यवस्था को और अधिक सुगम व कृषकों के लिए सुविधाजनक बनाये जाने पर चर्चा के साथ ही पी.डी.एस मे सुधार, स्मार्ट पी. डी. एस योजना के क्रियान्वयन तथा राशन की दुकानों की मॉडल एफपीएस पर प्रस्तुती दी गयी।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, खाद्य सचिव भारत सरकार तथा सभी राज्यों के खाद्य सचिव व विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Next Post

6 July 2023 Rashiphal: जानिए आज गुरुवार 6 जुलाई को कैसा रहेगा आपका राशिफल 

6 July 2023 Rashiphal: जानिए आज गुरुवार 6 जुलाई को कैसा रहेगा आपका राशिफल  दिनांक:- 06 जुलाई 2023 🌺 आज का पंचांग 🌺 दिन:- गुरुवार युगाब्दः- 5125 विक्रम संवत- 2080 शक संवत -1945 अयन – सौम्यायण (उत्तरायण) गोल – सौम्यायण […]
Rashiphal

यह भी पढ़े