विकासनगर: अवैध खनन (avaidh khanan) पर बड़ी कार्यवाही, 9 वाहन सीज - Mukhyadhara

विकासनगर: अवैध खनन (avaidh khanan) पर बड़ी कार्यवाही, 9 वाहन सीज

admin
WhatsApp Image 2022 04 19 at 6.23.17 PM

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन (avaidh khanan) पर प्रतिबंध लगाने खनन कड़ी कार्यवाही करने तथा अवैध, अवैध परिवहन एवं भंडारण पर नियमित छापेमारी की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी विकासनगर सौरभ असवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन (avaidh khanan) के परिवहन करते वाहनों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई। 9 वाहन सीज किये गये, जिनमें  7 डम्पर और 2 टेªक्टर शामिल है। टीम द्वारा 3 वाहनों को  हिमाचल की ओर व 3 वाहन लांघा रोड़ 2 झाझरा में तथा 1 वाहन सेलाकुई में पकड़ा गया। सभी वाहनों को थानों एवं तहसील परिसर में खड़ा किया गया है, जिन पर अर्थदण्ड की कार्यवाही गतिमान है।

इसी प्रकार अन्य वाहन खनन सामग्री निर्धारित रूप के विपरीत परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को सामग्री सहित सीज करते हुए निर्धारित सामग्री का दुगुना लगभग 5 लाख का अर्थदंड लगाया गया है।

टीम में तहसीलदार विकासनगर, जिला खान अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सहित राजस्व विभाग के कार्मिक शामिल रहे।

जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि जनपद में अवैध खनन, खनन के अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर नियमित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है तथा भविष्य मे इस प्रकार की कार्यवाही गतिमान रहेगी।

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: चारधाम (chardham) यात्रा पर बिना रजिस्ट्रेशन के निर्धारित चैकिंग प्वाईंट से आगे किसी भी यात्री को न जाने देने के सख्त निर्देश

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: कौडियाला के पास बाल-बाल बचे मध्य प्रदेश के यात्री। बस के ब्रेक फेल (break fail), चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाली अनहोनी

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: टिहरी झील (tehri dam) के रेतीले दलदल में फंसा ग्रामीण। हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू पर टिकी उम्मीदें

 

यह भी पढें: यमकेश्वर: घट्टूगाड क्षेत्र में दो कैंप संचालकों के बीच विवाद। एक कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या (murder)

Next Post

नए चेहरे पर दांव : उत्तराखंड-गुजरात की तर्ज पर आज भाजपा ने त्रिपुरा (tripura) में भी किया बड़ा बदलाव

मुख्यधारा डेस्क  आज एक बार फिर भाजपा हाईकमान ने पिछले साल उत्तराखंड और गुजरात की तर्ज पर पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा (tripura) में भी बड़ा बदलाव कर दिया। त्रिपुरा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने […]
IMG 20220514 WA0048

यह भी पढ़े