Header banner

रुद्रपुर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा

admin
j 1 6

रुद्रपुर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा

रुद्रपुर/मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पहुँचे। जहाँ उन्होंने एपीजे सभागार में जनपद के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक से पहले मंत्री गणेश जोशी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता को आरओबी काशीपुर के सभी कार्यों को संबंधित विभागों से समन्वय बना कर शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि महाराणा प्रताप चौक, काशीपुर से रामनगर जाने वाली सड़क एवं अन्य जो भी मार्ग अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो चूके है उन्हें मानसून के पश्चात तत्काल ठीक कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि एन एच एवं लोनिवि के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करें ताकि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न हो सके।

यह भी पढ़ें : MDDA की बड़ी कार्रवाई, एक माह में 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

मंत्री ने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि अधिशासी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सार्वजनिक स्थानों विशेष कर विद्यालयों के आस पास किसी भी तरह की कोई दुर्घटना न हो इसके दृष्टिगत लटकती या झूलती तारों को तत्काल सुधारें। मंत्री जोशी ने विकास प्राधिकरण की प्रस्ताव में जनप्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए।

मंत्री जोशी ने भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम को निर्देश दिए कि पाईप लाईन बिछाने एवं सड़के आदि समस्याओं के निस्तारण हेतु अपने अधीनस्थों को निर्देशित करें और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दें की कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

मंत्री जोशी ने प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चंद तिवारी के बैठक में उपस्थित न होने के कारण एक दिन का वेतन काटने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी मनरेगा के अंतर्गत होने वाले भुगतान को समयानुसार कराना सुनिश्चित करायें।

मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में वर्षकाल में हुई खराब सड़कों को मानसून काल समाप्त होते ही तत्काल सुधार कार्यों को प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें एवं कार्यों की वीडियोग्राफी कराकर दिखाए। इसी के साथ माननीय मंत्री ने उद्यान, अमृत सरोवर, जल संस्थान सहित अन्य विभागों की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें : बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, तिलक राज बेहड़, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, डीएसटीओ नफील जमील, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं आने जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई, सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार और वन विहार में अवैध व्यवसायिक/आवासीय भवनों पर सीलिंग की कार्यवाही

एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई, सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार और वन विहार में अवैध व्यवसायिक/आवासीय भवनों पर सीलिंग की कार्यवाही नियम विरुद्ध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं – बंशीधर तिवारी मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई, उपाध्यक्ष […]
m 1 8

यह भी पढ़े