महंगाई का झटका : आज फिर रसोई गैस सिलेंडरों (lpg sylinder) के दामों में की गई बढ़ोतरी, अब यह हुई नई कीमत - Mukhyadhara

महंगाई का झटका : आज फिर रसोई गैस सिलेंडरों (lpg sylinder) के दामों में की गई बढ़ोतरी, अब यह हुई नई कीमत

admin
IMG 20220507 WA0008

मुख्यधारा डेस्क 

शनिवार सुबह एक बार फिर केंद्र सरकार ने महंगाई का झटका दे दिया। पहले से ही रसोई गैस सिलेंडरों (lpg sylinder) में बढ़ी हुई कीमत को लेकर लोगों को उम्मीद थी कि इसके दाम घटाए जाएंगे, लेकिन आज इसके उलट हो गया। घरेलू सिलेंडरों में दाम घटने के बजाय और बढ़ा दिए गए हैं।

इससे आम जनता को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है। आज घरेलू गैस सिलेंडर (lpg sylinder) की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये होगी। इससे पहले मार्च 2022 में घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। जब इसकी खबर महिलाओं ने सुनी उनका गुस्सा रसोई में ही फूट पड़ा।

बता दें कि इसी महीने 1 मई को एलपीजी गैस (lpg sylinder) के दाम में 102.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। ये दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़ाए गए थे।

दाम में बढ़ोतरी के बाद नीले रंग के इस सिलेंडर की नई कीमत दिल्ली में अब 2355.50 रुपये है। पहले इसकी कीमत 2253 रुपये थी। वहीं, 5 किलो एलपीजी सिलेंडर (lpg sylinder) की कीमत अभी 655 रुपये है।

एक महीने पहले एक अप्रैल को भी एलपीजी सिलेंडर (lpg sylinder) की कीमतों में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले एक मार्च को 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 105 रुपये बढ़ी थी, जबकि 22 मार्च को 9 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

Next Post

बद्री केदार (badri-kedar) टीम का उत्तराखंड चैलेंजर कप सीजन-7 में पांचवी बार कब्जा

नालासोपारा। इस बार पुनः मुम्बई की युवा संस्था बुरांस युथ यूनाइटेड द्वारा आयोजित मुम्बई का पहला उत्तराखंडी लैदर बॉल टूर्नामेंट का त्रिदिवसीय आयोजन मुम्बई के उपनगर नालासोपारा में आयोजित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से […]
1651898595044

यह भी पढ़े