गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था व पोषण की दी जानकारी - Mukhyadhara

गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था व पोषण की दी जानकारी

admin
IMG 20200914 WA0009

सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग। 

गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था व पोषण की जानकारी दी गई।
कार्यालय परियोजना अधिकारी, बेलनी में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोदभराई कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने गर्भवती महिला शारदा व दीपिका को नारियल, फल देकर बधाई व शुुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सीडीओ ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान पेट में पल रहे शिशु को प्रसव के पहले पोषण और विटामिन की जरूरत है। इसके लिए सभी पोषक तत्व को आहार के रूप में ले व जरूरी जांच व टीका लगये। मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी में जन्म दोष को रोकने के लिए प्रसव पूर्व के विटामिन्स की रोजाना खुराक लेनी होती है। फोलिक एसिड ऐसा ही एक विटामिन है। गर्भस्थ मां को महसूस होने वाली असुविधा पर नजर रखने और उसे दूर करने के लिए चेकअप जरूरी है।

IMG 20200914 WA0008
कार्यक्रम में उपस्थित ऐ ऐन एम दीपिका ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) चेक अप जरूरी है, इसलिए अपनी नियमित जांच कराए । प्रेग्नेंसी में सबसे पहला टेस्ट सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट) का होता है। इसके जरिए पता लगाए जाता है कि आपके खून में हीमोग्लोबिन कितना है। इसके कम होने से रेड ब्लड सेल्स इफेक्ट होते हैं, जिनकी वजह से एनीमिया हो सकता है। प्लेटलेट्स- यह आपके शरीर में ब्लड क्लोट्स बनाने में मदद करते हैं, प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर से आधा लीटर खून निकलता है। प्लेटलेट्स खून का ज्यादा रिसाव होने से रोकते हैं। अगर इनकी संख्या कम होती है तो डॉक्टर इसका इलाज करते हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पोषण मिशन के स्वस्थ भारत प्रेरक विनीत डालमिया ने गर्भवती महिलाओं को पोषण की पूर्ण जानकारी दी। सांख्यकीय सहायक शिल्पी ने नंदा गौरा व प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना कि विस्तार से जानकारी दी।

IMG 20200914 WA0007

कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी शैली प्रजापति ने किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला, सुपरवाईजर देवेश्वरी कुंवर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Next Post

Corona उत्तराखंड : आज फिर 1043 पॉजिटिव और 15 लोगों की मौत। 1037 हुए स्वस्थ। घबराएं नहीं जागरूकता ही बचाव

देहरादून। कोरोना की रफ्तार उत्तराखंड में रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। यही नहीं बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। यूं तो चार अति संवेदनशील जिले देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर एवं […]
Covid 19

यह भी पढ़े