अच्छी खबर: Uttarakhand की 4 नदियों गौला, शारदा, दाबका व कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत

admin
dhami 1 6

अच्छी खबर: उत्तराखंड (Uttarakhand) की 4 नदियों गौला, शारदा, दाबका व कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत

  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने दिल्ली दौरे में केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेंद्र यादव से भेंट कर किया था अनुरोध

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रदेश की 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी गईं है। मुख्यमंत्री धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है।

dhami 2 5

यह भी पढ़े : उत्तराखंड के राशन विक्रेताओं के लिए अच्छी खबर, मिलेगा NFSA के अंर्तगत लाभांश का भुगतान

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नदियों से आर०बी०एम० की उपलब्धता, सिविल निर्माण कार्यों, धार्मिक व सामरिक रूप से आवश्यक सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार जैसे अति महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बेहद जरूरी है। इससे लगभग 50 हजार स्थानीय लोगों और श्रमिकों को सार्थक रोजगार भी मिलेगा।

यह भी पढ़े : अच्छी खबर: उत्तराखंड में एस्ट्रो-टूरिज्म की राह को पूर्ण करेगा हल्द्वानी का Astro Park

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में अपने दिल्ली दौरे में केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर इसके लिए अनुरोध किया था। इसी क्रम में प्रदेश की 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी गईं है।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: यहां इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना पर एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency landing)!!

Next Post

Jayalalitha: एक ऐसा सितारा जो मुख्यमंत्री के रूप में लेती थीं एक रुपये वेतन

Jayalalitha: एक ऐसा सितारा जो मुख्यमंत्री के रूप में लेती थीं एक रुपये वेतन मुख्यधारा डेस्क आज एक ऐसी दिग्गज अभिनेत्री और तमिलनाडु की सीएम रहीं दिवंगत जयराम जयललिता की बर्थ एनिवर्सरी है। उनके चाहने वाले उन्हें ‘अम्मा’ कहा करते […]
jay

यह भी पढ़े