अच्छी खबर : महिला भर्ती में न्यूनतम 30% महिला कोटा किया जाएगा निर्धारित : रेखा आर्या (Rekha Arya) - Mukhyadhara

अच्छी खबर : महिला भर्ती में न्यूनतम 30% महिला कोटा किया जाएगा निर्धारित : रेखा आर्या (Rekha Arya)

admin
rakshak dal

अच्छी खबर : महिला भर्ती में न्यूनतम 30% महिला कोटा किया जाएगा निर्धारित : रेखा आर्या (Rekha Arya)

अगले स्थापना दिवस तक दुर्घटना में शहीद पीआरडी जवानों के परिवार को मृतक आश्रित कोटे में भर्ती करने का किया जाएगा प्राविधान : रेखा आर्या

पीआरडी का मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस, विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने किया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

कोरोना काल में शहीद हुए PRD जवानों के परिजनों को वितरित की गई आर्थिक सहायता राशि

देहरादून/मुख्यधारा

पीआरडी मुख्यालय में प्रांतीय रक्षक दल का प्रथम स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभागीय मंत्री रेखा आर्या बतौर मुख्य अतिथि शिरकत हुई।

इस दौरान PRD जवानों द्वारा शानदार रेतिक परेड आयोजित की गई साथ ही इस अवसर पर PRD के लोगो एवं ध्वज का अनावरण भी किया गया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कोरोना काल में शहीद हुए PRD जवानों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि भी वितरित की।

beach 1

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि हम पीआरडी जवानों के लिए नवीनतम, सहायक और सशक्त करने वाले निर्णय लेंगे।साथ ही अगले स्थापना दिवस तक दुर्घटना में शहीद जवानों के परिवार को मृतकाश्रित कोटे में भर्ती करने का प्राविधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम PRD कल्याण कोष को 50 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ किये जाने का प्राविधान कर रहे हैं, इसके साथ ही PRD स्वयंसेवकों की अधिवर्षता आयु 50 से बढ़ाकर 60 वर्ष की जाएगी।

beach 2

यह भी पढ़े : 3 राज्यों की सरकारों ने जारी किया अलर्ट, मौसम विभाग (weather department) ने तेज हवाएं और भारी बारिश की जताई संभावना

कहा कि यह देखना बेहद सुखद रहा कि आपने कम समय में तैयारी कर शानदार परेड का आयोजन किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारे पीआरडी जवानों ने कोरोना काल, चारधाम यात्रा जैसी विषम परिस्थितियों में बेहतरीन कार्य किया है। कहा कि मानदेय में परिवर्तन हुआ और आज हमारे जवानों को सम्मानित धनराशि मिल रही है। साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पुलिस विभाग के सहयोग से लेकर, आपदा, तीर्थ यात्रा इत्यादि में PRD जवानों का बहुत बड़ा योगदान है। हमारे जवान अपने प्रदेश के अलावा पड़ोसी प्रदेशों में भी चुनाव के समय की शांति व्यवस्था का जिम्मा बखूबी निभाते हैं। हमारे जवानों का यात्रा सीजन में रुके मानदेय का भुगतान करवाने का कार्य हमारी सरकार ने किया है जिसके लिए विभाग ने पहली बार पुनर्वियोग बजट पेश कर इसके निस्तारण का कार्य किया है।

beach

वही मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी सरकार पीआरडी जवानों को 300 दिनों का रोजगार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अभी विभाग मे कुल 9300 PRD जवानों की तैनाती है जिसमे महिला जवानों की संख्या लगभग 600 है इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही महिला भर्ती में न्यूनतम 30% महिला कोटा निर्धारित किया जाएगा और महिला जवानों के लिए प्रसूति अवकाश की अनुमन्यता सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़े : गुजरात में भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) की ताजपोशी में आज पीएम मोदी समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

beach 3

इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक रायपुर श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’, विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, निदेशक युवा कल्याण श्री जितेंद्र सोनकर सहित अधिकारीगण एवम् कर्मचारी उपस्थित रहे।

beach 4

Next Post

पूर्व सीएम स्व० नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व सीएम स्व० नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने दी श्रद्धांजलि देहरादून/मुख्यधारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को उत्तराखंड के पहले एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व० नित्यानंद स्वामी जी की 10वीं पुण्यतिथि के सुअवसर पर […]
gnesh

यह भी पढ़े