3 राज्यों की सरकारों ने जारी किया अलर्ट, मौसम विभाग (weather department) ने तेज हवाएं और भारी बारिश की जताई संभावना - Mukhyadhara

3 राज्यों की सरकारों ने जारी किया अलर्ट, मौसम विभाग (weather department) ने तेज हवाएं और भारी बारिश की जताई संभावना

admin
mausum

3 राज्यों की सरकारों ने जारी किया अलर्ट, मौसम विभाग (weather department) ने तेज हवाएं और भारी बारिश की जताई संभावना

मुख्यधारा डेस्क 

देश में चक्रवाती तूफान मंडूस तीन राज्यों में दहशत फैला रखी है। यह चक्रवाती तूफान का आज आधी रात को चेन्नई के पास से गुजरने का अनुमान है। इसे देखते हुए तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने अलर्ट जारी किया है। ‌‌

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे दबाव में तब्दील हो गया है। जिसकी वजह से गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। ऐसे में इसका असर तमिलनाडु और पुडुचेरी में देखने को मिल सकता है जिसके चलते बारिश होने के आसार है।

यह भी पढ़े : जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला (Abhishek Ruhela) ने जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए संचालित कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण

इस बारिश का सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी रहने की संभावनाएं हैं। तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी है। तमिलनाडु सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य बल के लगभग 400 कर्मियों वाली 12 टीमों को कावेरी डेल्टा क्षेत्र में नागपट्टिनम और तंजावुर, चेन्नई और इसके तीन पड़ोसी जिलों और कुड्डालोर सहित 10 जिलों में तैनात किया गया है। वहीं कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के मद्देनजर विभिन्न जिलों के कलेक्टरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात मंडूस के 9 दिसंबर की आधी रात को आंध्र प्रदेश में पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच के तट को पार करने की उम्मीद है। इसके प्रभाव के कारण 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शुक्रवार आधी रात के आसपास महाबलीपुरम के पास तमिलनाडु तट पर पहुंचने से पहले यह धीरे-धीरे एक चक्रवाती तूफान में कमजोर हो जाएगा।

Next Post

गुजरात चुनाव की ऐतिहासिक विजय पर आयोजित भाजपा महानगर कार्यालय में जश्न का माहौल, मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने की शिरकत

गुजरात चुनाव की ऐतिहासिक विजय पर आयोजित भाजपा महानगर कार्यालय में जश्न का माहौल, मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने की शिरकत गुजरात में ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जीत का जश्न देहरादून/मुख्यधारा प्रदेश […]
gujrat

यह भी पढ़े