Harela : पर्यावरण को समर्पित लोक पर्व ‘‘हरेला" पर CM Dhami ने इस विश्वव्यापी समस्या का दिलाया ध्यान, दी शुभकामनाएं - Mukhyadhara

Harela : पर्यावरण को समर्पित लोक पर्व ‘‘हरेला” पर CM Dhami ने इस विश्वव्यापी समस्या का दिलाया ध्यान, दी शुभकामनाएं

admin
1657897493864

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला (Harela) पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को समर्पित लोक पर्व ‘‘हरेला‘‘ उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है। यह पर्व हमें सम्पन्नता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का भी सन्देश देता है। पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति को महत्व देने की हमारी परम्परा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरेला (Harela) सुख-समृद्धि व जागरूकता का भी प्रतीक है। हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिल सके इसके लिए सबको वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति ध्यान देना होगा।

ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से आज दुनियाभर के देश चिंतित हैं। यह पर्व ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ने का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के साथ उनके संरक्षण के प्रति भी ध्यान देना होगा।

 

 

यह भी पढें : अच्छी खबर : आईएएस सविन बंसल (IAS Savin Bansal) ने यूनाइटेड किंगडम में लहराया परचम। देश व उत्तराखंड का नाम किया रोशन

Next Post

उत्तराखंड : आम जन पर लगा एक और झटका! वाहनों का किराया हुआ 23% तक महंगा (Vehicle fare hiked in Uttarakhand)

देहरादून/मुख्यधारा मइंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों पर किराये का बोझ भी बढ़ गया है। अब 23 प्रतिशत ज्यादा किराया चुका कर ही आपको सफर (Vehicle fare hiked in Uttarakhand) करना पड़ेगा। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक में नए […]
roadways

यह भी पढ़े