गुजरात चुनाव की ऐतिहासिक विजय पर आयोजित भाजपा महानगर कार्यालय में जश्न का माहौल, मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने की शिरकत - Mukhyadhara

गुजरात चुनाव की ऐतिहासिक विजय पर आयोजित भाजपा महानगर कार्यालय में जश्न का माहौल, मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने की शिरकत

admin
gujrat

गुजरात चुनाव की ऐतिहासिक विजय पर आयोजित भाजपा महानगर कार्यालय में जश्न का माहौल, मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने की शिरकत

गुजरात में ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जीत का जश्न

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थित भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय पहुंचे। मंत्री गणेश जोशी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में लगातार सातवीं बार भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर आयोजित मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, कैंट विधायक सविता कपूर सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

gujrat 2
इस दौरान सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर एक दूसरे को बधाई दी ओर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी गुजरात चुनाव की अभूतपूर्व जीत पर जमकर थिरकते नजर आए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सभी अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में गुजरात के अंदर भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में जोर पकड़ेगा पुरानी पेंशन का मुद्दा, हिमाचल (Himachal) में सरकार के खिलाफ दिखा असर

मंत्री जोशी ने कहा लोगो ने कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का वो ‘ नारा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ इस नारे को लेकर भाजपा ने गुजरात में चुना लड़ा ओर उसी का परिणाम है कि गुजरात में आज भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है।

Next Post

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) लंबे अंतराल के बाद सिने पर्दे पर दिखाई दीं, मां-बेटे पर आधारित है फिल्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) लंबे अंतराल के बाद सिने पर्दे पर दिखाई दीं, मां-बेटे पर आधारित है फिल्म देहरादून/ मुख्यधारा बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस काजोल काफी लंबे अंतराल के बाद सिनेमा के पर्दे पर दिखाई दीं। काजोल स्टारर ‘सलाम वेंकी’ आज […]
kajol

यह भी पढ़े