"पॉलिथीन मुक्त अभियान के अंतर्गत रतनपुर में हुई बैठक।" ग्रामीणों को पालीथीन के दुष्परिणामों की दी जानकारी - Mukhyadhara

“पॉलिथीन मुक्त अभियान के अंतर्गत रतनपुर में हुई बैठक।” ग्रामीणों को पालीथीन के दुष्परिणामों की दी जानकारी

admin
IMG 20200916 WA0008

सत्यपाल नेगी /रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग- ग्राम पंचायत रतनपुर मे आज पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत एक बैठक हुई, जिसमें जिले के स्वजल विभाग के अधिकारियो ने ग्रामीणों को पालीथीन के दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही पालीथीन को किस तरह स्तेमाल कर अलग कूड़ेदान मे रखा जाना चाहिए।
जहाँ पूरे देश मे पालीथीन मुक्त अभियान समय समय पर चलाये जाते रहते हैं, उसी क्रम में आज रुद्रप्रयाग के रतनपुर ग्राम पंचायत मे भी जन जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई।

IMG 20200916 WA0007

स्वजल अधिकारी मोहन सिह नेगी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ेदान बनाये गये हैं। इनका सही इस्तेमाल सभी लोगों को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैविक व अजैविक कूड़े को अलग-अलग कूड़ेदानों मे डालकर हम गन्दगी से भी वातावरण को दूषित होने से बचा सकते हैं।
विभाग से आई हेमा देवी ने बताया कि पालीथीन को आप एक जगह इकठ्ठा करके, उसे नगरपालिकाओं को दे सकते है। इस प्लास्टिक कूड़े से ग्राम सभा में आय भी जुटाई जा सकती है।
ग्राम प्रधान नवीन सिंह की अध्यक्षता में हुई इस पॉलिथीन मुक्त अभियान बैठक में प्रधान ने सभी ग्रामीणों से निवेदन किया कि अपने अपने घरों से ही जैविक व अजैविक कूड़े को अलग करके कूड़ेदान मे डालें, ताकि गांवों में गन्दगी न फैले।

IMG 20200916 WA0006
बैठक में आंगनबाड़ी संचालिका सुनीता देवी बर्त्वाल ने कहा कि महिलाओं को इस अभियान को ओर जागरूकता से चलाना होगा और महिला मंगल दल इसमें सबसे अग्रिम भूमिका निभा सकती है।
पालीथीन मुक्त अभियान कार्यक्रम में स्वजल विभाग के साथ ग्राम प्रधान, नवीन सिंह, उपप्रधान- राजपाल सिह, महिला मंगलदल अध्यक्ष- सुनीता देवी एवं रतनपुर गाँव के सभी पुरुष, महिलाएं व युवा मौजूद रहे।

Next Post

बड़ी खबर : आज प्रदेशभर में 1540 corona पाॅजीटिव मामले/9 की मौत और 1192 हुए स्वस्थ

देहरादून।  उत्तराखंड में आज 1540 में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इस प्रकार एक्टिव मरीजों की संख्या 11068 पर पहुंच गई है। आज 9 और मरीजों की मौत हुई है। आज देहरादून से 429 मरीज आए हैं। हरिद्वार से […]
corona virus in uttarakhand 1 1

यह भी पढ़े