गुड न्यूज़: नाम के मुताबिक बुलंदियां छू रहे हल्द्वानी के 21 साल के गगन (Gagan tripathi)। प्लांट आर्बिट का सालाना टर्नओवर है 30 लाख पार - Mukhyadhara

गुड न्यूज़: नाम के मुताबिक बुलंदियां छू रहे हल्द्वानी के 21 साल के गगन (Gagan tripathi)। प्लांट आर्बिट का सालाना टर्नओवर है 30 लाख पार

admin
gagan 1

लोगों को सबसे कम दाम में पौधे उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता : गगन (Gagan tripathi)

हल्द्वानी। आज के इस दौर में जब खेती निरंतर कम होती जा रही है और शहर कंक्रीट के जंगल में तब्दील होते जा रहे हैं, ऐसे में जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं अब सामने आने लगी है। लिहाजा छोटी सी छोटी जगह में भी इनडोर और आउटडोर पौधे लगाकर लोग शहर में भी अपने घर में हरियाली कर सकते हैं। लोगों को जागरूक करने और इनडोर और आउटडोर पौधों की जानकारी के लिए छोटी सी उम्र में हल्द्वानी के मुखानी के रहने वाले गगन त्रिपाठी (Gagan tripathi) ने प्लांट ऑर्बिट की स्थापना की है।

कहते हैं कामयाबी की कोई उम्र नहीं होती और प्रतिभा सही दिशा में चले तो कामयाबी की ओर ले जाती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया हल्द्वानी के रहने वाले गगन त्रिपाठी (Gagan tripathi) ने। जिनकी उम्र 21 वर्ष है और इनके प्लांट ऑर्बिट का टर्नओवर 30 लाख के करीब। है ना गजब की बात… आखिर कैसे जानते हैं गगन त्रिपाठी (Gagan) के बारे में..

Gagan tripathi

हल्द्वानी के मुखानी चौराहे के पास रहने वाले गगन त्रिपाठी (Gagan tripathi) बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र हैं और बचपन से ही पेड़ पौधों से लगाव होने के चलते उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ बतौर स्टार्टअप प्लांट ऑर्बिट नाम से ऑनलाइन नर्सरी शुरू की। केवल 3 सालों में अपनी लगन और मेहनत से पढ़ाई के साथ साथ प्लांट ऑर्बिट ऑनलाइन नर्सरी के जरिए गगन ने अपना टर्नओवर 30 लाख पहुंचा दिया। वर्तमान में गगन उत्तर भारत सहित कई राज्यों में 200 प्रजातियों के पौधे प्लांट ऑर्बिट के माध्यम से अपने क्लाइंट तक पहुंचा रहे हैं।

गगन त्रिपाठी (Gagan tripathi) ने बताया कि शुरुआत में उनके सामने दिक्कतें जरूर आई, लेकिन धीरे-धीरे डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया का इस्तेमाल के साथ ही पेड़ पौधों के ज्ञान और लोगों तक सही दाम में पौधों की डिलीवरी ने उनके काम को तेजी के साथ आगे बढ़ाया। गगन दावा करते हैं कि आज के दौर में इंडोर प्लांट्स सबसे सस्ते दामों में प्लांट ऑर्बिट ही दे सकता है।

गगन के मुताबिक जैसे-जैसे काम बढ़ रहा है तो वह और भी लोगों को अपने इस रोजगार से जोड़ रहे हैं। प्लांट ऑर्बिट गूगल में भारत की टॉप फाइव कंपनियों में सर्चिंग रेंज में आने लगी है।

21 साल की उम्र में प्लांट ऑर्बिट को खड़ा करने वाले गगन (Gagan tripathi) का कहना है की पहली बार जब वह किसी सेमिनार में भाग लेने के लिए गए थे, तो वहां उन्हें इनडोर प्लांट्स तथा आउटडोर प्लांट्स के रेट के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने कई नर्सरी का विजिट किया।  उन्हें लगा कि वह बेहद कम दाम में लोगों को पौधे उपलब्ध करा सकते हैं। लिहाजा आज के डिजिटल दौर में उन्होंने प्लांट ऑर्बिट की स्थापना की, जो आज बेहतर दिशा में चल रहा है।

गगन (Gagan tripathi) का कहना है कि अगले 5 से 10 सालों में वह प्लांट ऑर्बिट को भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन प्लांट प्लेटफार्म बनाना चाहते हैं और लोगों को सबसे कम दाम में पौधे उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: विधानसभा सत्र से पहले मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल(Premchand agrawal) को मिली ये अहम जिम्मेदारी

 

यह भी पढें: उत्तराखंड को मिली प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष। ऋतु खंडूड़ी बनी निर्विरोध विस. अध्यक्ष

 

यह भी पढें: Uttarakhand: covid-19 को लेकर जारी दिशा-निर्देश, पढें आदेश

Next Post

सियासत: ...जब अचानक पूर्व सीएम हरीश रावत के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी (cm pushkar dhami)

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm pushkar dhami ) पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (harish rawat) के घर पहुंचे। जैसे ही ये इस खबर समर्थकों के बीच पहुंची, सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर […]
IMG 20220326 WA0077

यह भी पढ़े