हरियाणा सरकार ने भास्कर चंद्र भट्ट को "हरियाणा खेल गौरव" से किया सम्मानित - Mukhyadhara

हरियाणा सरकार ने भास्कर चंद्र भट्ट को “हरियाणा खेल गौरव” से किया सम्मानित

admin
h 1 16

हरियाणा सरकार ने भास्कर चंद्र भट्ट को “हरियाणा खेल गौरव” से किया सम्मानित

देहरादून/मुख्यधारा

भास्कर चंद्र भट्ट सीनियर महिला मुक्केबाजी टीम के मुख्य प्रशिक्षक रहते हुए स्वीटी बोरा ने जो हरियाणा सरकार का खिलाड़ी को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार “राज्य भीम अवार्ड” प्राप्तकर्ता है, की उपलब्धियां को ध्यान में रखते हुए स्वीटी बोर के प्रशिक्षक भास्कर चंद्र भट्ट को हरियाणा खेल गौरव से सम्मानित किया।

h 1 17

भास्कर भट्ट की प्रक्षिसु स्वीटी बोरा:-

1- वर्तमान में 81 किलो में विश्व की नम्बर एक महिला मुक्केबाज है, उन्होंने विश्व बाक्सिग प्रतियोगिता 2023 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
1- 2022 में एशियाई सीनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता जोर्डन में 81 किलो भार में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
2- 2023 वर्ल्ड सीनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 81 किलो भर में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
3- 2022 एवम 2023 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
स्वीटी बूरा की इन सभी उपलब्धियां को देखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा स्वीटी को हरियाणा सरकार का खिलाड़ी को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार “राज्य भीम अवार्ड” प्रदान किया, तथा प्रशिक्षक होने के रूप में भास्कर चन्द्र भट्ट को प्रशिक्षक को दिया जाने वाला हरियाणा खेल गौरव 2024 के सम्मान से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा उन्हें दिनांक 21 मई 2024 को रोहतक में सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें : भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग (weather department) ने सुनाई अच्छी खबर, दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगी राहत, कुछ दिन का और इंतजार

वर्तमान में भास्कर चंद्र भट्ट हाई परफार्मेंस डायरेक्टर, भारतीय खेल प्राधिकरण में कार्यरत हैं। अपनी इन्हीं जिम्मेदारियां को निभाते हुए भास्कर भट्ट हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर शिलारू हिमाचल प्रदेश में भारतवर्ष के सभी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के मुक्केबाजों का एक संयुक्त ट्रेनिंग कैंप शिलारू में चला रहे हैं। इस कारण से वह व्यक्तिगत रूप से इस सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो सके और भास्कर भट्ट के स्थान पर स्वीटी बूरा ने उनका यह सम्मान मुख्यमंत्री हरियाणा से ग्रहण किया।

भास्कर भट्ट के इस सम्मान पर भारतीय बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अजय सिंह महासचिव हेमंत कलिता कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजीव मेहता, उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के आजीवन अध्यक्ष मुखर्जी निर्माण सचिव गोपाल सिंह खोलिया नवीन टम्टा, खेल विभाग की सहायक निदेशक संजीव पौड़ी सहित सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने खुशी व्यक्त कर बधाई प्रदान की है।

यह भी पढ़ें : श्री केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 18 दिनों में 5,09,688 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Next Post

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उप राष्ट्रपति के जनपद प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उप राष्ट्रपति के जनपद प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक देहरादून / मुख्यधारा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी 30 मई को उप राष्ट्रपति के जनपद नैनीताल एवं उधमसिंह नगर के प्रस्तावित […]
r 4

यह भी पढ़े