Health: न्यूट्रास्युटिकल एंड फंक्शनल फूड पर ग्राफिक एरा (Graphic Era) में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन - Mukhyadhara

Health: न्यूट्रास्युटिकल एंड फंक्शनल फूड पर ग्राफिक एरा (Graphic Era) में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन

admin
r 1 14

Health: न्यूट्रास्युटिकल एंड फंक्शनल फूड पर ग्राफिक एरा (Graphic Era) में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन

वैज्ञानिक जंक फूड का विकल्प दें- रेखा आर्य

देहरादून/मुख्यधारा

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य ने वैज्ञानिकों से युवाओं को जंग फूड का विकल्प देने का आह्वान किया है। वह आज ग्राफिक एरा में न्यूट्रास्युटिकल एंड फंक्शनल फूड पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहीं थीं।

r 2 12

रेखा आर्य ने कहा कि मोटा अनाज परम्परागत रूप से हमारे खानपान में शामिल रहा है। बाजरा, मंडवा, झंगोरा, कोट्टू, चीना, कंगनी ऐसे ही अनाज हैं। कोविड के समय दुनिया के उन देशों में ज्यादा जनहानि हुई है, जहां जीवनशैली और खानपान की आदतें प्रकृति से जुड़ी नहीं हैं। उस समय हम आबादी के हिसाब से दुनिया में दूसरे नंबर पर थे, लेकिन जीवन शैली और खानपान प्रकृति से जुड़े होने के कारण देश में विदेशों जितनी जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढें : दुखद हादसा: यूपी के बलिया (Baliya) में नाव पलटने से 5 लोगों की मौत, कई लापता

खाद्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे वर्ष को मिलेट्स से जोड़ दिया है। मोटे अनाज को थाली से जोड़ने का प्रधानमंत्री का यह कदम लोगों के स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थ व्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मोटे अनाज को थाली से जोड़ना मन और मस्तिष्क के लिए बहुत जरूरी है। यह एक पुराना सिद्धांत है कि जो आप खाते हैं, वही आप होते हैं। इस सिद्धांत को जीवन में उतारा जाए, तो मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहेंगे।

r 3 4

आर्य ने कहा कि मोटापे एक बड़ी समस्या है और इसका सबसे बड़ा कारण फास्ट फूड है। वैज्ञानिकों को फास्ट फूड से युवाओं को बचाने के लिए इसका विकल्प देने का आह्वान किया। इस दिशा में जागरुकता लाने और शोध को बढ़ावा देने के ग्राफिक एरा के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढें : Fight between tourists and raft guide: ऋषिकेश में गंगा रिवर राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और राफ्ट गाइड के बीच जमकर मारपीट, वीडियो

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने कहा कि यूनाइटेड नेशन की 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2021 में पूरी दुनिया में 76.80 करोड़ लोग कुपोषण का शिकार थे। इनमें से अकेले 22.40 करोड़ लोग अकेले भारत में थे। ये वे लोग हैं जिन्हें पोषण के लिए आवश्यक खाद्यान्न नहीं मिलता। इनके अलावा वे लोग हैं जो अपनी जीवन शैली और जंग फूड ज्यादा खाने के कारण मोटापे और कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे लोगों को जंग फूड से दूर करने के लिए पौष्टिक आहार से जोड़ना जरूरी है। इसके लिए वैज्ञानिक शोध करके जायके और पौष्टिकता से जुड़े फूड तैयार करने हैं। डॉ घनशाला ने उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों तक में गर्भवती महिलाओं और बच्चों तक पौष्टिक खाद्यान्न पहुंचाने की व्यवस्था के लिए महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री को साधुवाद दिया।

r 4 3

समारोह में रायसेरा ग्रुप ऑफ कम्पनीज के चेयरमैन डॉ अचरू राम शर्मा और ओसाका सिटी यूनिवर्सिटी जापान के प्रोफेसर एमिरेटस काटसू योशी निशीनारी को उनके विशिष्ट कार्य के लिए लाईफ टाईम एजीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मेलन दो दिन चलेगा।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: सीएम धामी के सख्त निर्देशों के बाद उत्तराखंड वन विभाग (Uttarakhand Forest Department) की 455 हेक्टेयर क्षेत्र में हटाया गया अवैध अतिक्रमण

सीएफआईआरआई मैसूर की निदेशक प्रो. श्रीदेवी अन्नपूर्णा सिंह और देश विदेश के काफी वैज्ञानिक व शोधकर्ता इस सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह ने देश विदेश के प्रतिभागियों का स्वागत किया।

Next Post

यू.के.एस.एस.एस.सी. (UKSSSC) के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

यू.के.एस.एस.एस.सी. (UKSSSC) के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन सेवा आयेग (यू.के.एस.एस.एस.सी.) के अध्यक्ष वरिष्ठ आपीएस जीएस मर्तोलिया ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। जी.एस. मर्तोलिया ने श्री महाराज […]
IMG 20230523 WA0002

यह भी पढ़े