बनारस पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत, बोले : दिसम्बर 2022 तक 1800 वेलनेस सेंटरों (Wellness centers) को करेंगे स्थापित - Mukhyadhara

बनारस पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत, बोले : दिसम्बर 2022 तक 1800 वेलनेस सेंटरों (Wellness centers) को करेंगे स्थापित

admin
IMG 20221211 WA0007
  • बनारस पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत
  • सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) दिवस पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग
  • सम्मेलन में डॉ0 रावत ने दी प्रदेश में संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी

देहरादून/मुख्यधारा

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत आज बनारस पहुँच गये हैं, जहां उन्होंने सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) दिवस पर आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) के अंतर्राज्यीय सम्मलेन में प्रतिभाग किया।

दो दिवसीय सम्मेलन में डॉ0 रावत ने प्रदेश में संचालित तमाम स्वास्थ्य योजनाओं जहाँ जानकारी दी, वहीं उन्होंने भविष्य के रोडमैप से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मंडविया ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखंड के कार्यों की जमकर सराहना की और डॉ. रावत के प्रयासों को अनुकरणीय बताया।

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) दिवस पर बनारस में आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) के अंतरराज्यीय सम्मलेन में आज सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 रावत ने प्रतिभाग किया। सिगरा स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में डॉ0 रावत ने उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

IMG 20221211 WA0005

उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद उत्तराखंड में तेजी से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी चिकित्सा इकाईयों में आम लोगों को निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई वहीं लगभग 260 पैथोलॉजी जांचे मुफ्त में की जा रही है।

डॉ0 रावत ने बताया कि उत्तराखंड में आयुष्मान भारत जान आरोग्य योजना के अंतर्गत 49 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी उन्मूलन को लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 13752 सक्रिय टीबी मरीज है जिसमें से 11664 मरीजों द्वारा नि:क्षय से सहायता प्राप्त की दी गई, जिसके सापेक्ष 7675 निक्षय मित्र बनाये जा चुके हैं। निक्षय मित्र बनाने में उत्तराखंड देशभर में दूसरे स्थान पर है।

IMG 20221211 WA0003

सम्मेलन में डॉ0 रावत ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 तक सूबे में कुल 1422 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों (Wellness centers) का उच्चीकरण किया गया और दिसम्बर 2022 तक 1800 वेलनेस सेंटरों को स्थापित किया जाएगा।

विभगीय मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 7 सितम्बर 2022 से 7 अक्टूबर 2022 तक जन आरोग्य अभियान संचालित किया गया, जिसमें सीएचओ के माध्यम से 10-10 गांव में स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस अभियान के तहत 3 लाख 21हजार 236 लोगों का मेडिकल चेकअप किया गया। जिसमें 2 लाख 67 हजार 263 लोगों का रक्तचाप स्क्रीनिंग की गई, 2 लाख 58 हजार 231 लोगों की मधुमेह जांच की गई, 2 लाख 46 हजार 592 लागों के ओरल कैंसर की जांच, 1 लाख 39 हजार 116 महिलाओं के स्तन कैंसर की जांच, 2 लाख 8 हजार 944 लोगों का नेत्र परीक्षण, 1 लाख 94 हजार 385 लोगों का टीबी रोग परीक्षण किया गया, जबकि 2 लाख 5 हजार 980 लोगों को तम्बाकू निषेध के प्रति जागरूक किया गया।

IMG 20221211 WA0002 IMG 20221211 WA0003 1

डॉ0 रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर करने जुटी है।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मांडविया ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखंड द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जमकर सराहना की, साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत के कार्यों की प्रशंसा भी की।

IMG 20221211 WA0001

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज का अर्थ है देश में रहने वाले सभी लोगों और समुदायों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना। इसका उद्देश्य यह भी है कि जाति, धर्म, लिंग, आय स्तर और सामाजिक स्थिति में भेदभाव किए बगैर सभी को वहनीय, उत्तरदायी, गुणवत्तापूर्ण और यथोचित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सुनिश्चित करना है। इस दो दिवसीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के 900 से अधिक CHO ने भी प्रतिभाग किया।

 

यह भी पढ़ें : 3 राज्यों की सरकारों ने जारी किया अलर्ट, मौसम विभाग (weather department) ने तेज हवाएं और भारी बारिश की जताई संभावना

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: इन IAS-PCS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, देखें आदेश

 

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने LBS मसूरी में सिविल सेवा के 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में कही ये बड़ी बात

Next Post

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री धामी ने किया बाल गुरुकुलम (Bal Gurukulam) का उदघाटन

रुड़की/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नन्द विहार, रुड़की, हरिद्वार स्थित जीवनदीप आश्रम में जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम विद्यालय के वार्षिक उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने बाल गुरुकुलम (Bal Gurukulam) का उद्घाटन किया […]
IMG 20221211 WA0012

यह भी पढ़े