हीटवेव का अलर्ट (Heatwave alert) : उत्तर भारत के साथ पहाड़ी राज्यों मे भी गर्मी से हाहाकार, हिमाचल-उत्तराखंड के ये दो शहर गर्म शहरों की लिस्ट में आ गए - Mukhyadhara

हीटवेव का अलर्ट (Heatwave alert) : उत्तर भारत के साथ पहाड़ी राज्यों मे भी गर्मी से हाहाकार, हिमाचल-उत्तराखंड के ये दो शहर गर्म शहरों की लिस्ट में आ गए

admin
d 1 16

हीटवेव का अलर्ट (Heatwave alert) : उत्तर भारत के साथ पहाड़ी राज्यों मे भी गर्मी से हाहाकार, हिमाचल-उत्तराखंड के ये दो शहर गर्म शहरों की लिस्ट में आ गए

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तर भारतीय राज्यों में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी भागों में भी इस बार गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हिमाचल का ऊना और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शुक्रवार, 14 जून को देश के सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में रहे। हिमाचल के कई शहरों का पारा इतना बढ़ गया कि हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

d 1 15

ऐसे ही देहरादून में भीषण गर्मी ने जीना मुश्किल कर रखा है। ऊना में 43.6 डिग्री तापमान मापा गया, जो राजस्थान के बीकानेर और बिहार के छपरा और पटना से भी ज्यादा रहा। ऐसे ही देहरादून में 43 डिग्री तापमान रहा। उत्तर भारतीय राज्यों के मैदानी इलाकों में अभी कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं प्रचंड लू की स्थिति बनी हुई है। 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में सबसे गर्म रहा। हालात ये हैं कि पहाड़ी राज्य भी लू की चपेट में हैं।

यह भी पढ़ें : बिन्सर में वनकर्मियों की मौत की घटना दुखद, सरकार और संगठन आश्रितों के साथ खड़ी: भट्ट

उत्तर भारत के मैदानी इलाक़ों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह का समय बीतते ही प्रचंड लू तापमान को बढ़ा देती है। लोगों को घर से निकलने के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि उत्तर भारत के मैदानी इलाक़ों में फिलहाल लू और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। कई राज्यों में एंट्री कर चुका मानसून कमजोर हुआ है। इस वजह से मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में यह 2 से 3 दिन बाद मानसून की एंट्री होगी।

वहीं, राजस्थान में प्री-मानसून एक्टिविटी का असर आज दिख सकता है। इस वजह से यहां आंधी और बारिश के आसार हैं।

उधर, यूपी के 73 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 15-18 जून तक सीवियर हीटवेव (तेज लू) का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में भी दो दिन हीटवेव की स्थितियां बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें : जी7 समिट : पीएम मोदी ने जेलेंस्की, मैक्रों और ऋषि सुनक से गर्मजोशी से की मुलाकात, शाम को इटली की प्रधानमंत्री से मिलेंगे

गुजरात में मानसून आधिकारिक तौर पर आ चुका है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो गया है। देश के दक्षिणी राज्यों में समय से पहले दस्तक देने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है। इसलिए मानसून आगे नहीं बढ़ सका।

मौसम विभाग के मुताबिक करीब एक हफ्ते बाद यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, आज, 15 जून को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : दुखद हादसा: कुवैत से 45 भारतीयों के शवों विशेष विमान से भारत लाया गया, अग्निकांड में जान गंवाने वाले केरल, तमिलनाडु, यूपी और बिहार के थे

वहीं, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, सिक्किम और असम में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिण मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तर छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की बारिश हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अच्छी पहल: बिन्सर अभ्यारण्य में दिवंगत वन कर्मियों के आश्रितों को नि:शुल्क शिक्षा देगा ग्राफिक एरा

अच्छी पहल: बिन्सर अभ्यारण्य में दिवंगत वन कर्मियों के आश्रितों को नि:शुल्क शिक्षा देगा ग्राफिक एरा देहरादून/मुख्यधारा ग्राफिक एरा ने बिनसर अभ्यारण्य में आग बुझाते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वन विभाग की टीम के चारों लोगों के […]
a 1 10

यह भी पढ़े