सम्मान: राष्ट्रपति ने 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित, PM Modi आज करेंगे मुलाकात - Mukhyadhara

सम्मान: राष्ट्रपति ने 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित, PM Modi आज करेंगे मुलाकात

admin
rastpati

सम्मान: राष्ट्रपति ने 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित, पीएम मोदी (PM Modi) आज करेंगे मुलाकात

मुख्यधारा डेस्क

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को विज्ञान भवन में 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वाले बच्चों में 6 लड़के हैं और 5 लड़कियां हैं। ये बच्चे देश के अलग-अलग क्षेत्रों से इनोवेशन, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला-संस्कृति और वीरता की कैटेगरी के लिए चुने गए हैं। वहीं पीएम मोदी पुरस्कार पाने वाले बच्चों से शाम 4 बजे अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर बातचीत करेंगे। ये बच्चे देश के सभी क्षेत्रों से नवाचार, सामाजिक सेवा, शैक्षिक, खेल, कला-संस्कृति और वीरता श्रेणियों में अपनी असाधारण उपलब्धियों के लिए चुने गए हैं।

बता दें कि पिछले साल 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हर साल केंद्र सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए ये पुरस्कार देती है। ये पुरस्कार 5 से 18 साल की उम्र के बच्चों को 6 अलग-अलग कैटेगरी दिया जाता है, जो राष्ट्रीय मान्यता के पात्र हैं। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से दिया जाता है।

Draupadi Murmuयह भी पढ़े : Uttarakhand: भर्ती परीक्षाओं में आएगी तेजी, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

बता दें कि भारत सरकार द्वारा नवाचार, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला और संस्कृति और बहादुरी जैसी छह श्रेणियों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को ये पुरस्कार प्रदान किया जाता है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। बाल पुरस्कार विजेता हर साल गणतंत्र दिवस परेड दिमें भी हिस्सा लेते हैं। असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित करने के मकसद से 1996 में इस पुरस्कार को शुरू किया गया था।

इस पुरस्कार को हासिल करने वाले बच्चों को मेडल के अलावा नकद पुरस्कार दिया जाता है। 2018 से इस पुरस्कार का नाम बदलकर ‘बाल शक्ति पुरस्कार’ रखा गया है और इसमें बहादुरी के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को भी शामिल किया गया है। ये पुरस्कार उन बच्चों को ही मिलता है, जो भारत के नागरिक हैं और भारत में रहते हैं। साथ ही ऐसे बच्चों की उम्र 5 साल से ज्यादा और 18 साल से कम होनी चाहिए।

Next Post

उत्तराखण्ड को मुख्यमंत्री Dhami ने बताया आयुष का केंद्र, आयुष शिविर का शुभारंभ

उत्तराखण्ड को मुख्यमंत्री धामी (Dhami) ने बताया आयुष का केंद्र, आयुष शिविर का शुभारंभ देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय आयुष शिविर का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने […]
puskar singh 3

यह भी पढ़े