Image Image

ग्राफिक एरा में आइडियाथॉन : अग्रिम और अक्षत के आइडियाज़ ने बाजी मारी

admin
g 1 13

ग्राफिक एरा में आइडियाथॉन : अग्रिम और अक्षत के आइडियाज़ ने बाजी मारी

देहरादून/मुख्यधारा

ग्राफिक एरा में आयोजित ई-वेस्ट आइडियाथॉन में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन आइडियाज़ प्रस्तुत किये। अग्रिम और अक्षत के आईडिया बायो सर्किट ने पहला स्थान हासिल किया।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में इको-इन्नोवेटिव 25 – ई-वेस्ट मैनेजमेंट, आइडियाथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त आईएएस नमामि बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में ई-वेस्ट एक गंभीर चुनौती बन चुका है ऐसे में छात्र-छात्राओं की यह पहल और सोच आने वाले समय में स्मार्ट और टिकाऊ शहरों की ओर एक बड़ा कदम हो सकती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से नए आइडियाज़ को लाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने ई-वेस्ट के पुनर्चक्रण, पुनः उपयोग और सुरक्षित निपटान पर विचार प्रस्तुत किये।

यह भी पढ़ें : नकली पनीर से रहें सावधान! देहरादून में एफडीए की कार्रवाई में 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त

इनमें अग्रिम के आईडिया बायो सर्किट व अक्षत के आईडिया लिथियम बैट्री रीसायकल प्लांट ने पहला स्थान हासिल किया। शौर्य शर्मा , मानसी कुशवाहा और सिद्धि तिवारी के आईडिया ई-वेस्ट रीसायकल प्लांट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर आर्यन कंसल के आईडिया इन्नोवेटिव अप्रोच ई-वेस्ट मैनेजमेंट रहा। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा के मैनेजमेंट स्टडीज ने इको ग्रुप सोसाइटी के सहयोग से किया। कार्यक्रम में डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के एचओडी डॉ. नवनीत रावत, इको ग्रुप सोसाइटी के प्रेसिडेंट आशीष गर्ग शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Next Post

Uttarakhand: कोरोना के दस्तक देते ही अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

Uttarakhand: कोरोना के दस्तक देते ही अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने को तैयारः डॉ. धन सिंह रावत कहा, शासन स्तर पर सचिव व जिले में सीएमओ करेंगे मॉनिटिरिंग देहरादून/मुख्यधारा देशभर में कोविड की बढ़ती […]
c 1 17

यह भी पढ़े