Health: सर्दियों के मौसम (Winter Season) में इन चीजों को अपने डाइट में करें शामिल, स्वस्थ रहेगा शरीर - Mukhyadhara

Health: सर्दियों के मौसम (Winter Season) में इन चीजों को अपने डाइट में करें शामिल, स्वस्थ रहेगा शरीर

admin
h 1 2

Health: सर्दियों के मौसम (Winter Season) में इन चीजों को अपने डाइट में करें शामिल, स्वस्थ रहेगा शरीर

मुख्यधारा डेस्क

इन दिनों सर्दियों का मौसम चल रहा है। हालांकि सर्दियों का मौसम स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन इस मौसम में जरा सी लापरवाही शरीर पर भारी पड़ जाती है। ठंड का मौसम कई बीमारियों को लेकर आता है। कोशिश करें इस मौसम में घर से बाहर निकलते समय या घर में भी शरीर को ढककर रखें। ऐसा करने से आपको सर्दी नहीं लगगे और सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी परेशानियों से अपना बचाव भी कर पाएंगे।

दरअसल, इस मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार-खांसी के कारण सेहत बिगड़ने का डर होता है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े तो पहनते हैं लेकिन, खानपान को लेकर लापरवाही बरतते हैं। जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आप डाइट में उन चीजों को शामिल कर सकते हैं, जो ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखती हैं। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में। खजूर खाना सर्दियों में बहुत फायदेमंद होता है। खजूर में विटामिन ए और बी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। खजूर की तासीर गर्म होता है। जिससे ठंडे मौसम में आराम मिलता है। यह हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखता है। इसमें फास्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो कि हमें कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।

यह भी पढें : Uttarakhand: कोषागारों से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों के लिए अब डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (digital life certificate) की हो सकेगी व्यवस्था : डॉ. अग्रवाल

सर्दियों में गुड़ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। पेट और पूरे शरीर के लिए गुड़ बहुत ही लाभदायक है। इसे खाने से हमारा मेटाबॉलिज्म अच्छा बना रहता है। यह पाचन क्रिया के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन पाया जाता है, जो एनीमिया जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। साथ ही सर्दियों की ठंड में गुड़ शरीर में गर्माहट पैदा करता है। सर्दियों के मौसम में तिल खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। तिल की गुण स्वाभाविक रूप से गर्म होती हैं। इसलिए यह सर्दियों में शरीर को अन्दर से गर्म रखने में मदद करता है। तिल में वसा और प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर को ऊर्जा देता है। यह हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। तिल खाने से इम्युनिटी बढ़ती है और सर्दी-जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। सर्दियों में मूंगफली खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। मूंगफली में वसा और प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है जो ऊर्जा प्रदान करते हैं व शरीर को गर्म रखते हैं।

यह भी पढें : सुर्खियों में आया था गुमनाम सिलक्यारा!

इसके अलावा, मूंगफली में विटामिन ई, मैग्नीशियम, फास्फोरस व अन्य खनिज भी पाए जाते हैं जो ठंड से लड़ने में मदद करते हैं। मूंगफली खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है जिससे हमें सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। इसलिए सर्दियों में मूंगफली शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। सर्दियों में बादाम खाना बहुत ही काफी फायदेमंद होता है। बादाम में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, कई तरह के विटामिन व मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये सभी तत्व सर्दी के मौसम में शरीर को गर्माहट देते हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। ऐसे ही अंडे में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप ब्रेकफास्ट में अंडे शामिल कर सकते हैं। चाहें तो आप उबले हुए अंडे खा सकते हैं या इससे अन्य डिशेज भी बना सकते हैं। वहीं अदरक में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। सर्दियों में आप अदरक का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। यह शरीर को गर्म रखता है।

यह भी पढें : अच्छी खबर: एनएचएम (NHM) के अंतर्गत दो वर्षीय कार्ययोजना को मिली मंजूरी, भारत सरकार ने दी 1100 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृति

Next Post

सर्द मौसम : मैदान से लेकर पहाड़ तक सर्दी (winter) का शुरू सितम, शिमला से भी अधिक ठंडी दिल्ली, उत्तराखंड में कई दिनों से हो रही बर्फबारी

सर्द मौसम : मैदान से लेकर पहाड़ तक सर्दी (winter) का शुरू सितम, शिमला से भी अधिक ठंडी दिल्ली, उत्तराखंड में कई दिनों से हो रही बर्फबारी मुख्यधारा डेस्क अगर आप अभी सर्दी को लेकर सचेत नहीं हुए हैं तो […]
s 1 7

यह भी पढ़े