अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर योगमय हुआ भारत, कई देशों में लोगों ने किया योगासन, पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने किया योगाभ्यास - Mukhyadhara

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर योगमय हुआ भारत, कई देशों में लोगों ने किया योगासन, पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने किया योगाभ्यास

admin
p 1 29

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर योगमय हुआ भारत, कई देशों में लोगों ने किया योगासन, पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने किया योगाभ्यास

मुख्यधारा डेस्क

आज 21 जून है। इस दिन भारत के साथ पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाती है। इस बार दसवां योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर शुक्रवार सुबह से ही करोड़ों देशवासियों ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए योगासन किया। मैदानों, घरों और योग केंद्रों में लोगों ने योग क्रियाएं की।
हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। खास बात यह है कि योग दिवस मनाने की पहल भारत से ही की गई थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। वहीं, इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला था। 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। तब से इसे अलग-अलग थीम पर मनाया जा रहा है। इस बार की थीम ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी’ है।

p 1 30

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने योगासन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में योग किया। पहले यह कार्यक्रम डल झील के किनारे 6:30 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से इसे हॉल में शिफ्ट कर दिया गया। यह करीब 8 बजे शुरू हो पाया। इसमें 7 हजार लोगों को शामिल होना था, लेकिन हॉल में शिफ्ट होने के कारण सिर्फ 50 लोग शामिल हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- योग की यात्रा लगातार जारी है। आज दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। योग केवल विद्या ही नहीं विज्ञान है। आज सूचना संसाधनों की बाढ़ है। ऐसे में एक विषय पर फोकस कर पाना मुश्किल हो रहा है। इसका निदान भी योग में ही है।

यह भी पढ़ें : नई पहल : शादी विवाह (Marriage) में अधिक खर्च पर लगेगा प्रतिबंध, कोरु खत की बैठक में लिया गया निर्णय

p 2 3

दुनिया के वरिष्ठ नेताओं को जब भी मौका मिलता है, वे मुझसे योग की चर्चा करते हैं। यह दुनिया में लोगों की डेली लाइफ का हिस्सा बन रहा है। सऊदी अरब ने इसे एजुकेशन सिस्टम में शामिल किया है। जर्मनी में डेढ़ करोड़ लोग योग प्रैक्टिस को अपना चुके हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि
भारत में ऋषिकेश, काशी से केरल में योग ट्यूरिज्म को क्रेज देखने को मिल रहा है। भारत में ऑथेंटिक योग ट्रेनिंग मिल रही है। लोग अपनी फिटनेस के लिए पर्सनल योग ट्रेनर रख रहे हैं। इससे नए अवसर बने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बने। योग केवल विद्या ही नहीं विज्ञान है। आज सूचना संसाधनों की बाढ़ है ऐसे में एक विषय पर फोकस कर पाना मुश्किल हो रहा है। इसका निदान भी योग में है। वहीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 10 हजार लोग जुटे और योग किया। 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी के जवानों ने सिक्किम के मुगुथांग सब सेक्टर में 15,000 फुट से अधिक की ऊंचाई पर योग किया। वहीं लेह के पैंगोंग त्सो झील के किनारे आईटीबीपी के जवानों ने योग किया।

भारतीय नेवी के ऑफिसर्स और सेलर्स ने आईएएनएस विक्रमादित्य पर योग किया। यह दिखाता है कि चाहे जहाज हो या पहाड़, योग हर जगह किया जा सकता है। योग शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए अहम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में आयोजित योग कार्यक्रम में योगाभ्यास किया।

यह भी पढ़ें : लाखों खर्चने के बाद भी नदी नहीं बन पाई रिस्पना

p 3 2

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राजनयिकों के साथ दिल्ली में योग किया। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और अन्य ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मथुरा में योग किया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में योग सत्र में हिस्सा लिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ लखनऊ स्थित राजभवन प्रांगण में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

p 4 1

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, योग की जिस थीम के साथ आज पूरे देश पूरी दुनिया में आयोजित हो रहा है, इसमें जाति, भाषा, काल का भेद नहीं है। अपनी-अपनी विधा के साथ हर व्यक्ति इससे जुड़ेगा। सीएम योगी ने देशवासियों से आग्रह किया कि योग को नियमित अभ्यास का हिस्सा बनाए। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग सत्र में भाग लिया।

यह भी पढ़ें : Health : फेफड़े (lungs) में था सवा तीन किलो का ट्यूमर, एम्स के चिकित्सकों ने बचाई जान

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और राज्य मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में योग किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में जवानों के साथ योग किया। योग दिवस पर योग गुरु रामदेव ने आचार्य बालकृष्ण के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार में योग किया। इस कार्यक्रम में बच्चे और कई अन्य लोग भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने 10वें योग दिवस पर देहरादून में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में योग किया। वहीं मुंबई में अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित समेत तमाम कलाकारों ने योग दिवस पर योगासन किया।

p 5 1

यह भी पढ़ें : डीडीहाट से पंपस्यारी सड़क मार्ग में एनपीसीसी द्वारा निर्माणाधीन पुल व मोटर मार्ग का मंत्री जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ धाम सहित चमोली जनपद में भव्य रूप से आयोजित हुआ योग कार्यक्रम

बदरीनाथ धाम सहित चमोली जनपद में भव्य रूप से आयोजित हुआ योग कार्यक्रम जनपद में आयोजित किए गए योग प्रशिक्षण शिविर चमोली / मुख्यधारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर चमोली में बदरीनाथ धाम और जिला मुख्यालय गोपेश्वर के साथ […]
b 1 11

यह भी पढ़े