UP PCS: यूपी पीसीएस का फाइनल रिजल्ट जारी, आगरा की दिव्या टॉपर और उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता चौथे स्थान पर रहीं - Mukhyadhara

UP PCS: यूपी पीसीएस का फाइनल रिजल्ट जारी, आगरा की दिव्या टॉपर और उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता चौथे स्थान पर रहीं

admin
up 1

UP PCS: यूपी पीसीएस का फाइनल रिजल्ट जारी, आगरा की दिव्या टॉपर और उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता चौथे स्थान पर रहीं

टॉप-10 में 8 लड़कियां शामिल

मुख्यधारा डेस्क

शुक्रवार शाम यूपी पीसीएस का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया। उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने टॉपर्स की लिस्‍ट जारी की है। उसमें लड़कियों का ही दबदबा रहा है। टॉप 10 में लड़कियां छाई रहीं। टॉप 10 में 8 लड़कियां हैं तो वहीं केवल 2 लड़के टॉप 10 में जगह बना पाए हैं। इसमें उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता चौथे स्थान हासिल करने में सफल रहीं।

up 3

यह भी पढें :दर्दनाक हादसा: कालसी (kalsi) क्षेत्र में गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत, एक जख्मी

यूपी पीसीएस 2022 में अंतिम रूप से 364 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है। उत्तर प्रदेश आगरा की दिव्या सिकरवार ने यूपी पीसीएस 2022 में टॉप किया है। जबकि लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह बुलंदशहर की नम्रता सिंह तीसरे नंबर पर रही।

उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता चौथे स्थान पर हैं।

Screenshot 20230408 133858 Chrome

अंबेडकर नगर के कुमार गौरव पांचवें स्थान पर है। लखनऊ की सल्तनत परवीन छठवें नंबर पर हैं। मध्य प्रदेश की मोनिशा बानो सातवें नंबर पर चयनित हैं । प्रयागराज की प्राजकता त्रिपाठी आठवें नंबर पर चयनित हैं। आगरा की ऐश्वर्या दुबे नौवें स्थान पर हैं। गोंडा के संदीप कुमार तिवारी दसवें स्थान पर चयनित हुए हैं।

up 4

यह भी पढें : आखिरी मौका : आधार से पैन कार्ड (Adhar PAN link) को लिंक नहीं कराया तो पड़ सकता है भारी, 30 जून की डेडलाइन

 

बता दें कि यूपीपीसीएस की मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर 2022 के बीच कराया गया था। परीक्षा लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद में बनाए गए केंद्रों पर हुई थी। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 5311 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। जिनमें से कुल 1070 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा पास की और साक्षात्कार में शामिल होने के पात्र बने। चयनित उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार 20 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक आयोजित हुआ था। इंटरव्यू में कुल 364 पद पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

up 2

यह भी पढें : अच्छी खबर: उत्तराखंड के एक ऐसे डीएम (DM), जो प्रशासनिक दायित्वों के साथ ही डॉक्टर का फर्ज भी कर रहे अदा

 

Next Post

ग्राफिक एरा (Graphic Era) में एमबीए इम्पैक्ट शुरू

ग्राफिक एरा (Graphic Era) में एमबीए इम्पैक्ट शुरू देहरादून/मुख्यधारा मैनेजमेंट में कैरियर बनाने के इच्छुक युवाओं को नई ऊंचाई से जोड़ने के लिए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने एम.बी.ए. इम्पैक्ट के रूप में एक विशेष और नया कोर्स शुरु किया […]
grafk 1

यह भी पढ़े