हरिद्वार : हाॅकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर जाकर CM ने किया 25 लाख का चेक व तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित - Mukhyadhara

हरिद्वार : हाॅकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर जाकर CM ने किया 25 लाख का चेक व तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित

admin
CM Photo 04 dt 12 August 2021
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया को सम्मानित किया
  • ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन के लिए 25 लाख रूपये का चेक और तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया
  • वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है

हरिद्वार /मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुश्री वन्दना कटारिया के रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर टोकियो ओलंपिक में वंदना के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्दना कटारिया को 25 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वन्दना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें 31 हजार रूपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।

CM Photo 01 dt 12 August 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन्दना कटारिया ने टोकियो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उत्तराखण्ड की बेटी ने एक मैच में हैट्रिक बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई।

उन्होंने वन्दना को आगे भी इसी मनोबल से खेलने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। उन्होंने वंदना कटारिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

CM Photo 03 dt 12 August 2021

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यतीश्वरानन्द, विधायक आदेश चौहान, देशराज कर्णवाल, सचिव हरिचन्द्र सेमवाल एवं वंदना कटारिया के परिवारजन मौजूद थे।

Next Post

आपदा प्रभावित 133 परिवारों का शीघ्र होगा पुनर्वास। शासन स्तर पर 9 आपदा प्रभावित गांवों की सूची तैयार : धन सिंह

वित्तीय वर्ष 2021-22 में 336 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की कार्रवाही पूर्ण शासन ने पुनर्वास के लिए जारी किये रू0 13 करोड़ 36 लाख की धनराशि देहरादून/मुख्यधारा सूबे में विभिन्न दैवीय आपदाओं से प्रभावित सात जनपदों के 133 परिवारों का […]
dhan singh rawat 3

यह भी पढ़े