दु:खद : सोमेश्वर के सुतोली गांव में मध्यरात्रि में गिरा मकान, एक की मौत, अन्य सदस्य घायल - Mukhyadhara

दु:खद : सोमेश्वर के सुतोली गांव में मध्यरात्रि में गिरा मकान, एक की मौत, अन्य सदस्य घायल

admin
IMG 20210812 WA0031

अल्मोड़ा/मुख्यधारा

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जहां देर रात्रि ग्राम सुतोली में एक घर गिर गया। जिससे वहां एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत सुतोली गांव में प्रकाश राम परिवार समेत अपने घर में सोए हुए थे। इस बीच मध्य रात्रि के आस-पास उनका घर अचानक गिरगया। जिससे घर में सो रहे सभी लोग मलबे में दब गए। तेज आवाज व चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो घटना को देख सभी के होश उड़ गए।

इस पर ग्रामीणों ने बिना देरी किए मोर्चा संभाला और मलबे में दबे सभी को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में प्रकाश राम की पत्नी राधा(25) की मौत हो गई। इसके अलावा पुष्पा देवी(65), आयषा(5) व महक(1) पुत्री प्रकाश राम, रवि(3) पुत्र प्रकाश राम को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे में प्रकाश राम (31) की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है।

 

Next Post

हम नो पेंडेंसी के आधार पर चलाएंगे सरकार : CM धामी

CM धामी ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र की 1469.25 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास राजकीय कन्या महाविद्यालय का किया शिलान्यास 1123.72 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण हरिद्वार/देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खानपुर विधानसभा क्षेत्र […]
CM Photo 05 dt 12 August 2021

यह भी पढ़े