भारतीय सेना (Indian Army) ने 51 साल पहले युद्ध में पाकिस्तान को चटाई थी धूल, बांग्लादेश को मिली थी आजादी - Mukhyadhara

भारतीय सेना (Indian Army) ने 51 साल पहले युद्ध में पाकिस्तान को चटाई थी धूल, बांग्लादेश को मिली थी आजादी

admin
iiiiii

भारतीय सेना (Indian Army) ने 51 साल पहले युद्ध में पाकिस्तान को चटाई थी धूल, बांग्लादेश को मिली थी आजादी

मुख्यधारा

आज देश विजय दिवस मना रहा है। 51 साल पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान को युद्ध में धूल चटा दी थी। ‌ इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान से पूर्वी पाकिस्तान को भी आजादी दिलाई थी। ‌ जिसके बाद बांग्लादेश का उदय हुआ था। ‌हर साल 16 दिसंबर भारत विजय दिवस के रूप में याद करता है। ‌16 दिसंबर 1971 की शाम करीब 5 बजे जनरल नियाजी ने 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों के साथ भारतीय सेना के सामने सरेंडर कर दिया। उन्होंने अपने बिल्ले उतार दिए और रिवॉल्वर भी रख दी।

उसी समय जनरल सैम मानिक्शॉ ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को फोन कर बांग्लादेश पर जीत की खबर बताई। इसके बाद इंदिरा गांधी ने ऐलान किया- “ढाका अब एक आजाद देश की आजाद राजधानी है।’ सिर्फ 13 दिन में ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना को घुटनों पर ला दिया था। बांग्लादेश पर भारत की जीत के बाद ही 16 दिसंबर को हर साल विजय दिवस मनाया जाता है।1970 का साल खत्म हो रहा था। इस दौरान पाकिस्तान में आम चुनाव की शुरुआत हुई। इस चुनाव में पूर्वी पाकिस्तान आवामी लीग के नेता शेख मुजीबुर्रहमान ने अपनी लोकप्रियता साबित करते हुए जीत हासिल की और अपनी सरकार बनाने का दावा किया।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर (Uttarakhand BJP) : सभी जिलों में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता जुल्फिकार अली भुट्टो इससे सहमत नहीं थे। पश्चिमी पाकिस्तान पर शासन कर रहे लोगों को पूर्वी पाकिस्तान की दखल मंजूर नहीं थी। इसके बाद पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान के बीच तनाव शुरू हो गया था। पाकिस्तान आवामी लीग ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का विरोध शुरू कर दिया था। पाकिस्तान आवामी लीग के नेता शेख मुजीबुर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया। शेख की गिरफ्तारी से पू्र्वी पाकिस्तान के लोग भड़क उठे, उन्होंने पश्चिमी पाकिस्तान की सत्ता के खिलाफ आंदोलन करना शुरू कर दिया। आंदोलन की इस आग को रोकने के लिए पूर्वी पाकिस्तान में सेना भेज दी गई। सेना ने आम लोगों पर अत्याचार शुरू कर दिया। स्थिति लगातार बिगड़ रही थी, लोगों की हत्याएं भी की गईं। ऐसें में पूर्वी पाकिस्तान से आम लोगों ने पलायन शुरू कर दिया। पूर्वी पाकिस्तान से भागकर लोग भारत आने लगे।

यह भी पढ़े : SGRR पटेल नगर कैंपस ने पथरी बाग कैंपस को दी शिकस्त

भारत में पूर्वी पाकिस्तान से भागकर आने वाले लोगों की संख्या लगाता बढ़ती जा रही थी। पूर्वी पाकिस्तान की सीमा से लगे भारतीय राज्यों में लोग बड़ी संख्या में आ रहे थे। एक अनुमान के मुताबिक, करीब 10 लाख लोगों ने उस वक्त भारत में शरण ली थी। ये वो दौर था जब भारत की इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। इसी बीच पाकिस्तान की तरफ से भारत पर हमले को लेकर बयान भी दिए जाने लगे थे।युद्ध 3 दिसंबर 1971 को शुरू हुआ, जब पाकिस्‍तानी वायुसेना ने भारतीय वायुसेना के 11 स्‍टेशनों पर बमबारी की। ये इतिहास के सबसे कम दिनों तक चलने वाले युद्धों में से एक है। ये केवल 13 दिन तक चला था और इन 13 दिनों में भारतीय सेना ने पाक को धूल चटा दी थी। इस युद्ध में 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। इस युद्ध के परिणाम से नए देश बांग्लादेश का उदय हुआ।

Next Post

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने संसद में उठाया गुलदारों के हमलों का मुद्दा

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने संसद में उठाया गुलदारों के हमलों का मुद्दा मुख्यधारा पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष का मुद्दा संसद में उठाया। उन्होंने कहा कि […]
tirath

यह भी पढ़े