कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

Mukhyadhara
IMG 20260610 WA0007
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

देहरादून/मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने शासकीय आवास पर नगर निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से प्रभावित सड़कों का सुधारीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से आर्यनगर वार्ड, सालावाला और दून विहार क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बरसात का मौसम निकट है, ऐसे में आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सड़क मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़कों के सुधारीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में पार्षद भूपेंद्र कठैत, पार्षद योगेश घागट, संजय नौटियाल, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल अरुण कांत, सहायक नगर आयुक्त विनय प्रताप, अधिशासी अभियंता रचित कोठियाल, अधीक्षण अभियंता भावुल जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सागर

परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर […]
IMG 20260610 WA0012

यह भी पढ़े