अनदेखी: सिंगटाली पुल (Singtali Motor Bridge) निर्माण की मांग को सतपुली में गरजे स्थानीय जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी - Mukhyadhara

अनदेखी: सिंगटाली पुल (Singtali Motor Bridge) निर्माण की मांग को सतपुली में गरजे स्थानीय जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी

admin
IMG 20230423 WA0001

अनदेखी: सिंगटाली पुल (Singtali Motor Bridge) निर्माण की मांग को सतपुली में गरजे स्थानीय जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी

सतपुली/मुख्यधारा

पिछले डेढ दशक से टिहरी-पौड़ी को जोडऩे वाले सिंगटाली मोटर पुल निर्माण की बाट जोहते-जोहते क्षेत्रवासियों की आंखें पथरा गई हैं। ऐसे में अब ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा है। अब तक की सभी सरकारों की सिंगटाली पुल की अनदेखी करने के चलते अब सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासियों ने धरना-प्रदर्शन का रुख अख्तियार किया है। हालांकि अभी यह मात्र सांकेतिक चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Weather’s Uttarakhand: मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश, बर्फबारी व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई

Screenshot 20230423 162231 WhatsApp

इसी क्रम में आज सतपुली गढवाल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर सिंगटाली मोटर पुल निर्माण के लिए चल रहे संघर्ष को और तेज करने की हुंकार भरी है।

IMG 20230423 WA0010

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति के नेतृत्व में आज सतपुली में दर्जनों जनप्रतिनिधियों के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित हुए।

IMG 20230423 WA0013

बताते चलें कि बीते डेढ दशक से सिंगटाली मोटर पुल निर्माण की मांग करते-करते क्षेत्रवासी अब थक हार चुके हैं। ऐसे में हताश होकर अब धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसी क्रम में सतपुली में आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति, सतपुली व्यापार मंडल के साथ ही कोट, एकेश्वर, पोखड़ा, पाबों, कल्जीखाल व द्वारीखल ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जहां सतपुली बाजार हनुमान मंदिर के पास धरना प्रदर्शन किया गया।

इसके उपरांत एसडीएम सतपुली के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को प्रेषित किया गया। आज हुए धरना-प्रदर्शन में सभी ने एक स्वर में हुंकार भरी कि सिंगटाली मोटर पुल निर्माण को लेकर किए जाने वाले संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: हरिद्वार जनपद में पुलिस उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले (Transfer of police SI), देखें सूची

IMG 20230423 WA0012

सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी मुख्यधारा को जानकारी देते हुए बताते हैं कि विगत कई वर्षों से सिंगटाली मोटर पुल निर्माण किये जाने को लेकर क्षेत्रीय जनता द्वारा कई बार शासन-प्रशासन से पत्राचार कर चुकी है। सभी जगहों से पुल को लेकर मात्र आश्वासन दिया जाता है, किंतु मोटर पुल निर्माण की दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।

pul 1

उदय सिंह नेगी बताते हैं कि टिहरी जिले के कौडियाला और पौड़ी जिले के यमकेश्वर को जोडऩे वाले इस मोटर पुल क शासनादेश तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी सरकार में हुआ था। जिसके लिए 2006 में कौडियाला व्यासघाट मोटर मार्ग और सिंगटाली मोटर पुल निर्माण के लिए 1579 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसके बाद 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी ने सिंगटाली पुल के लिये भूमि पूजन भी किया था, जिसके आज 15 साल बीत गये हैं, किंतु सिंगटाली मोटर पुल का निर्माण नहीं हो पाया है।

IMG 20230423 WA0008

किनसुर ग्राम पंचायत के प्रधान दीपचन्द शाह बताते हैं कि 2018 में सिंगटाली पुल से जुडऩे वाले मोटर मार्ग का निर्माण तो कर दिया गया, किंतु गंगाजी पर बनने वाले मोटर पुल निर्माण का आज तक शिलान्यास नहीं हो पाया है। श्री शाह बताते हैं कि इस स्थान पर मोटर पुल बनने से यह गढ़वाल क्षेत्र को कुमाऊं क्षेत्र से जोड़ेगा, जो कि ऋषिकेश से कौडियाला होते हुये सतपुली, बैजरो व रामनगर को जोड़कर काफी दूरी कम होने के साथ ही समय की भी बचत होगी।

इसके अलावा बरसात के समय जब ऋषिकेश-देवप्रयाग मार्ग पर तोताघाटी या इसके आस-पास मार्ग अवरुद्ध हो जाता है तो उस समय सिंगटाली मोटर पुल से वाहन पौड़ी जिले में प्रवेश कर सकते हैं और फिर देवप्रयाग में वापस ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग में प्रवेश कर सकते हैं। इससे यात्रियों के साथ ही स्थानीय क्षेत्रवासियों की बड़ी परेशानी इस वैकल्पिक मार्ग से हल हो सकती है।

IMG 20230423 WA0007

सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी बताते हैं कि लोक निर्माण द्वारा पुल के लिए जगह भी चयनित कर दी गई थी तथा पुल निर्माण डिजायन का काम पूरा कर रिपोर्ट शासन को भी भेज दी गई थी, लेकिन अभी तक इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो पायी है।

IMG 20230423 WA0009

रिटायर्ड फौजी धनवीर सिंह राणा कहते हैं कि सिंगटाली मोटर पुल निर्माण में हो रही देरी से अब क्षेत्रीय जनता में लगातार आक्रोश पनप रहा है और इसके लिए क्षेत्रीय जनता मुखर होकर संघर्ष कर रही है। एकजुट होकर आने वाले समय में इस आंदोलन को और धार दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: Chardham yatra 2023: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि विधान के साथ खुले, सीएम धामी ने श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा 

Next Post

केदारनाथ धाम में हादसा (Accident in Kedarnath Dham) वित्त नियंत्रक Amit Saini की दर्दनाक मौत पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय की मार्मिक श्रद्धांजलि आप भी पढ़ें

केदारनाथ धाम में हादसा (Accident in Kedarnath Dham) हेली के पिछली ब्लेड की चपेट में आने से वित्त नियंत्रक Amit Saini की मौत अमित सैनी को अर्पित सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय की मार्मिक श्रद्धांजलि आप भी […]
IMG 20230423 WA0002

यह भी पढ़े