एक नजर : आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत पहुंचकर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी (Neha Joshi) ने बांटी राहत सामग्री - Mukhyadhara

एक नजर : आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत पहुंचकर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी (Neha Joshi) ने बांटी राहत सामग्री

admin
1661264219086

देहरादून/मुख्यधारा

आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत पहुंचकर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी (Neha Joshi) के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने सरखेत पहुँचकर आपदा प्रभावित परिवारों से उनका हाल चाल जाना व राहत सामग्री वितरित की।

नेहा जोशी (Neha Joshi) ने प्रभावित छेत्र के अन्तिम छोर तक पहुंचकर लोगों को सन्तावना दी व हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया।

IMG 20220823 WA0032

क्षेत्रीय लोगों ने सरकार व प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य की सराहना की गयी।

IMG 20220823 WA0030

नेहा जोशी (Neha Joshi) ने कहा कि आपदा में लापता हुए लोगों की तलाश करना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान एवं प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं। सभी प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए पुष्कर सिंह धामी की सरकार कृतसंकल्पित है।

IMG 20220823 WA0029

नेहा जोशी (Neha Joshi) के साथ महानगर उपाध्यक्ष समीर डोभाल, भाजयुमो प्रदेश सह मिडिया प्रभारी भावना चौधरी, वरिष्ठ नेता अरविंद तोपवाल, दिनेश जवाड़ी, राकेश रावत, नरेश प्याल, मनोज त्यागी आदि मौजूद रहे।

Next Post

पुरोला: सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व प्रबंध समिति के बीच ठनी

मनमानी व वित्तीय अनियमितताओं का लगाया आरोप प्रधानाचार्य को हटाने को लेकर विद्या भारती के उच्च अधिकारियों को लिखा पत्र पुरोला। पुरोला नगर पंचायत के अंतर्गत स्थित सरस्वती विद्यामन्दिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व प्रबंध समिति के बीच का झगड़ा इतना […]

यह भी पढ़े