आदमखोर गुलदार के आतंक से जूझ रहे ग्रामीणों के बीच व्यासघाट-कांडी-किनसुर पहुंचे महेंद्र राणा। ग्रामीणों को किया आश्वस्त - Mukhyadhara

आदमखोर गुलदार के आतंक से जूझ रहे ग्रामीणों के बीच व्यासघाट-कांडी-किनसुर पहुंचे महेंद्र राणा। ग्रामीणों को किया आश्वस्त

admin
PicsArt 07 07 08.16.06
  • गुलदार के हमले में मृतक पृथ्वी चन्द के परिजनों को सौंपी 21 हजार की सहयोग राशि
  • ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए प्रमुख महेंद्र राणा

द्वारीखाल/मुख्यधारा

द्वारीखाल ब्लॉक के किनसुर, कांडी समेत व्यासघाट व अन्य क्षेत्रों में आदमखोर गुलदार को जिंदा न पकडऩे की स्थिति में मारने के आदेश दे दिए हैं। क्षेत्र में शिकारी दल तैनात कर दिया गया है। साथ ही पिंजरा भी लगाया गया था। बावजूद इसके ग्रामीणों में खौफ इस कदर है कि सुबह-शाम तो छोडि़ए, दिन में भी ग्रामीण इधर-उधर जाने से डर रहे हैं।

बताते चलें कि बीती एक जुलाई को किनसुर ग्रामसभा के बागी निवासी उपप्रधान यशवंत सिंह के जवान पुत्र को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया था। इसके पांच दिन बाद गत दिवस ६ जुलाई को कांडी गांव में सो रहे एक नेपाली युवक पर गुलदार ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। किसी तरह उसके अन्य साथियों ने उसे गुलदार के चंगुल से छुड़ाने में सफलता पाई। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र के ग्रामीण डरे-सहमे हैं। लोगों के लिए अपने मवेशियों के लिए घास लाना मुश्किल हो गया है व बकरियां चुगाने जंगल की ओर नहीं जा पा रहे है।

इस संबंध किनसुर प्रधान दीपचन्द शाह ने ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा से ग्रामीणों के समक्ष आदमखोर के संकट से अवगत कराया। जिस पर प्रमुख श्री राणा ने इसका तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर उक्त गुलदार को नरभक्षी घोषित करते हुए उसे मारने के आदेश जारी करने की मांग की थी। जिस पर सीएम ने क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए वन विभाग को तत्काल इस समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिए।

PicsArt 07 07 08.17.13

इस पर मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक उत्तराखंड देहरादून ने संबंधित वन प्रभाग को उक्त गुलदार को पिंजरे में कैद करने, टै्रंक्युलाइज करने की अनुमति पूर्व में जारी की गई है, किंतु गुलदार न पिंजरे में कैद हो पा रहा है और न ही ट्रैंक्युलाइज हो पा रहा है। ऐसे में अंतिम विकल्प के रूप में मानव जीवन के लिए खतरनाक घोषित करते हुए उसे नष्ट करने की मांग की गई है। जिस पर गढवाल वन प्रभाग को उसे नष्ट करने की अनुमति दी गई है।

इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत किनसुर के ग्राम बागी एवं व्यासचट्टी चैराहे पर ग्रामीणों द्वारा आदमखोर बाघ को मारे जाने के सम्बन्ध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है। जिसमें द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा द्वारा उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आम जन मानस के आक्रोश को देखते हुए लोगों को आश्वस्त किया गगया।

PicsArt 07 07 08.17.53

इस मौके पर महेंद्र राणा ने ग्रामीणों को बताया कि उनके द्वारा सीएम को भेजे गए पत्र के परिणामस्वरूप आदमखोर बाघ को मारने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए गए हैं। प्रमुख ने आम जनता के बीच उक्त आदेश को पढ़कर भी सुनाया। शासन द्वारा सैयद अली बिन हादी को आदमखोर गुलदार को मारने के लिए शिकारी की तैनाती भी कर दी गई है।

PicsArt 07 07 08.20.10

धरना-प्रदर्शन में लगभग 350 ग्रामीणोंं ने शामिल होकर आक्रोश जताया। आज देर शाम तक शिकारी सैयद अली बिन हादी का घटनास्थल पर पहॅुचने की संभावना है।

प्रमुख श्री राणा ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं हमेशा आपके सु:ख दु:ख में सहभागी रहूंगा। प्रमुख के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।PicsArt 07 07 08.19.49 PicsArt 07 07 08.20.29

इस बीच प्रमुख महेंद्र राणा ग्राम बागी में स्व. पृथ्वी चन्द्र पुत्र यशवंत सिंह(उप प्रधान) ग्राम बागी के निवास पर गये तथा उनके माता पिता को सांत्वना दी। साथ ही अपनी ओर से 21 हजार रुपए की अर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई। उन्होंने स्व0 पृथ्वी चन्द्र के माता पिता को आश्वस्त किया कि मैं हर सुख दुख में आपके साथ खड़ा हूं।

तत्पश्चात प्रमुख ने ग्राम काण्डी में वीर बहादुर पुत्र झग्गु चैधरी ग्राम काण्डी में आदमखोर गुलदार द्वारा घायल किये जाने के स्थान का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि जनता में काफी भय बना हुआ है।

PicsArt 07 07 08.18.58

प्रमुख महेंद्र राणा ने ग्राम किनसुर, बागी, पोगठा, काण्डी हथनूड़ ढांगू, दाबड़, अमोला, मजोखी, खरीक आदि गांवों का भ्रमण कर जनता को आश्वस्त किया गया।

इस मौके पद किनसुर प्रधान दीपचन्द शाह ने प्रमुख राणा का आभार जताते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से गुलदार को मारने के आदेश जारी हो पाए हैं और वन विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंची है।

इस अवसर पर दीपचन्द्र शाह प्रधान किनसुर, रमेश सिंह पूर्व प्रधान किनसुर, प्रधान ग्राम पंचायत कांडी प्रल्हाद सिंह, संजय बिष्ट प्रधान नौगॉव, सतीस बिष्ट प्रधान हथनूड़, सुबोध सिंह मरोड़ा पूर्व प्रधान, दिगविजय सिंह दयसैंण, धीरज सिंह किनसुर, लक्ष्मी रावत किनसुर, अनीता देवी प्रधान नौगॉव, वन्दना बिष्ट व्यासचटटी, संजीव जुयाल, प्रधान दाबड़ राजेन्द्र सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि सदस्य संदीप राणा, संजय बिष्ट व्यासचट्टी, जिला पंचायत सदस्य मुकेश बिष्ट कठुड़ सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी पढें : आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश जारी करने की मांग को लेकर ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने CM धामी को लिखा पत्र

यह भी पढें : ब्रेकिंग द्वारीखाल : कांडी में गुलदार के हमले में युवक घायल। पांच दिन पूर्व बागी गांव के युवक को बनाया था निवाला

यह भी पढें : दु:खद खबर द्वारीखाल : किनसुर ग्रामसभा में उपप्रधान यशवंत सिंह के पुत्र को गुलदार ने बनाया निवाला। ग्रामीणों में खौफ

यह भी पढें : Big breaking : उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट मोदी मंत्रिमंडल में शामिल

यह भी पढें :बिग ब्रेकिंग : केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया इस्तीफा

यह भी पढें : उत्तराखंड मांगे भू कानून : …जिस दिन राज्य की विधानसभा में पहाड़ों को बेचने का हो रहा था षडयंत्र। जरूर पढें यह खास खबर

यह भी पढें : बड़ी खबर : सीएम पुष्कर धामी ने बांटे मंत्रियों के विभाग। महाराज व धन सिंह का बढ़ाया कद

Next Post

योजनाओं में मिलने वाला अनुदान सीधे कृषकों के खाते में? जरूर पढें कृषि एवं उद्यान विशेषज्ञ डा. राजेंद्र कुकसाल की ये खास रिपोर्ट

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सीधे लाभार्थी को लाभ पहुंचाता है और उनके हित मारे जाने की गुंजाइश स्वत: ही खत्म हो जाती है। अच्छी बात यह है कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्टों में शुमार रहे डीबीटी को उत्तराखंड के कृषि एवं […]
dbt

यह भी पढ़े