महाराज ने पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया प्रतिभाग - Mukhyadhara

महाराज ने पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया प्रतिभाग

admin
s 7

महाराज ने पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया प्रतिभाग

  • राजदूत से भेंट कर दी शुभकामनाएं
  • उत्तराखंड में किसानों की आय बढ़ाने के लिए उपयोगी हैं पेरू की फसलें

नई दिल्ली/देहरादून, मुख्यधारा

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पेरू के राजदूत जेवियर मैनुअल पॉलिनिच वेलार्डे को शुभकामनाएं दी।

प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्य, कमल महल में पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पेरू के राजदूत जेवियर मैनुअल पॉलिनिच वेलार्डे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। महाराज ने कहा कि पेरू दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है। जिसकी राजधानी लीमा है। यहां लामा और अल्पाका जैसे भेड़ के समान पालतू जानवरों से भरपूर मात्रा में ऊन पाई जाती है। जलवायु के लिहाज से उत्तराखंड के लिए भी यह जानवर बेहद लाभकारी है।

यह भी पढ़ें : सीडीएस जनरल अनिल चौहान से मिले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, हल्द्वानी में सेना अस्पताल खोलने का किया अनुरोध

महाराज ने कहा कि पेरू दक्षिण अमेरिका और दुनिया भर में सबसे पसंदीदा पाक स्थलों में से एक है। पेरू के रेस्तराँ अधिक से अधिक यादगार व्यंजन परोसते हैं, खाने के शौकीन और शेफ़ इस क्षेत्र में आते रहते हैं। पेरू की अनूठी फसलों की विस्तृत श्रृंखला। पेरू का कृषि उद्योग हज़ारों प्रकार के खाद्य पदार्थों का उत्पादन करता है। उत्तराखंड के और वहां के वातावरण में काफी समानताएं हैं। इसलिए में हम उन फसलों का उत्पादन अपने पर्वतीय क्षेत्रों में करके किसानों की आय में कई गुना इजाफा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : नंदू फॉर्म की समस्या का निरीक्षण करने पहुंची नि. मेयर अनीता ममगाई

Next Post

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति : बदलाव की बयार, विरोध दरकिनार

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति : बदलाव की बयार, विरोध दरकिनार देहरादून/मुख्यधारा  साल 2020 में कोरोना नामक वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया की गति अनायास रोक दी थी। उत्तराखंड भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ। पहले लॉकडाउन और उसके बाद महामारी […]
b 1 17

यह भी पढ़े