सियासत: युवा नेता गौरव कपूर के नेतृत्व में "आम आदमी पार्टी" में शामिल हुए दर्जनों लोग - Mukhyadhara

सियासत: युवा नेता गौरव कपूर के नेतृत्व में “आम आदमी पार्टी” में शामिल हुए दर्जनों लोग

admin
IMG 20211209 WA0000

देहरादून/मुख्यधारा2022 का चुनाव करीब आते-आते आम आदमी पार्टी की सक्रियता विधानसभाओं में हर बूत को मजबूत करने में तेज हो गयी है। लगातार लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं और लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।

बुधवार को पार्टी कार्यालय में सैकड़ों नौजवानों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से समाजिक युवा नेता गौरव कपूर के नेतृत्व में सैकड़ों नौजवानों ने प्रदेश उपाध्यक्ष डीके पाल, युवा अध्यक्ष नितिन जोशी, जिला प्रभारी अमित कुमार, युवा उपाध्यक्ष हिमांशु पुंडीर की उपस्थिति में आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डी के पाल ने बताया कि, इस बार उत्तराखंड की जनता का रुझान आम आदमी पार्टी के लिए है, तीसरे विकल्प के रूप में जनता पार्टी को पसंद कर रही है। निश्चित तौर पर इस बार उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। जनता को पार्टी की योजनाएं पसंद आ रही है। गौरव कपूर जैसे युवा नेता के पार्टी से जुड़ने में पार्टी को मजबूती मिलेगी। साथ ही आप पार्टी समस्त साथियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

वहीं युवा नेता गौरव कपूर ने कहा कि अब तक क्षेत्र की जनता ने जिन प्रतिनिधियों को चुना, उन्होंने क्षेत्र का विकास न कर मात्र अपना ही विकास किया है। जनता क्षेत्र में मिलने वाली तमाम सुविधाओं से वंचित रही। प्रदेश में हजारों युवा बेरोजगार है।

सरकार केवल युवाओं को रोजगार देने का झूठा वादा करती है। इस बार लोगों को आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में मिल चुकी है। भाजपा, कांग्रेस छोड़कर लोग आम आदमी पार्टी की ओर अपनी दिलचस्पी दिखाने लगे हैं। जनता को पार्टी का विज़न समझ आने लगा है। इस बार प्रदेश में निश्चित रूप से आप की सरकार बनेगी।

Next Post

उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि। सदन पूरे दिन के लिए रहेगा स्थगित

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के प्रथम दिवस आज सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन शोक संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सदन में प्रवेश से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचद अग्रवाल, सीएम पुष्कर सिंह धामी, मंत्रीगण व विधायकों ने […]
1639035345365

यह भी पढ़े