प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से महाराज की भेंट, पांचों सीटों पर हैट्रिक लगाने पर दी बधाई! - Mukhyadhara

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से महाराज की भेंट, पांचों सीटों पर हैट्रिक लगाने पर दी बधाई!

admin
m 1 1

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से महाराज की भेंट, पांचों सीटों पर हैट्रिक लगाने पर दी बधाई!

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट और संगठन महामंत्री अजेय कुमार से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी।

यह भी पढ़ें :ऋषिकेश: त्रिवेन्द्र रावत और कंगना रनौत की जीत के बाद भाजपा (BJP)के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, नि. महापौर अनिता ममगाईं की अगुवाई में रवाना हुए हरिद्वार

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट और संगठन महामंत्री अजेय कुमार से भेंट कर उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी को पांचों लोकसभा सीटों पर मिली शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किए गए विकास कार्यों, पार्टी संगठन की रणनीतिक कुशलता, कार्यकर्ताओं कड़ी मेहनत और जनता के अपार प्यार और स्नेह का परिणाम है कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर तीसरी बार भाजपा का परचम लहराया है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में जीत पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई

Next Post

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग (Kedarnath Wildlife Division) ने 11900 फीट की ऊंचाई पर धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग (Kedarnath Wildlife Division) ने 11900 फीट की ऊंचाई पर धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस केदारनाथ/मुख्यधारा आज विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर Land Resotration, Drought Resilience, Combatting Desertification थीम के तहत श्री केदारनाथ […]
k

यह भी पढ़े