केदारनाथ की तर्ज पर बनेगा महासू देवता व जागेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान (Master plan) : महाराज - Mukhyadhara

केदारनाथ की तर्ज पर बनेगा महासू देवता व जागेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान (Master plan) : महाराज

admin
satpal

केदारनाथ की तर्ज पर बनेगा महासू देवता व जागेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान (Master plan) :  महाराज

देहरादून/मुख्यधारा

बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम की तर्ज पर अब हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर के विकास हेतु मास्टर प्लान तैयार कर उनका विकास किया जाएगा।

प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम की तर्ज पर अब हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर के विकास हेतु भी मास्टर प्लान तैयार कर उनका विकास किया जाएगा।

satpal2

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आई. एन. आई. से केदारनाथ धाम में वास्तुविद सेवाएं ली गई हैं। क्योंकि हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर का विकास केदारनाथ धाम की तर्ज पर किया जाना है। इसलिए उसकी एकरूपता के दृष्टिगत आई.एन.आई. को सिंगल सोर्स के माध्यम से अनुमति प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। अनुमति मिलते ही हनोल और जागेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान तैयार कर  बद्रीनाथ- केदारनाथ की तर्ज पर उनका विकास किया जाएगा।

Next Post

फिल्म अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गुजरात चुनाव में बंगालियों पर की थी विवादित टिप्पणी

फिल्म अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गुजरात चुनाव में बंगालियों पर की थी विवादित टिप्पणी मुख्यधारा डेस्क दिग्गज फिल्म अभिनेता और भाजपा के पूर्व सांसद परेश रावल को पिछले दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान बंगालियों […]
presh rawal

यह भी पढ़े