दु:खद: मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी (Sarwat Karim Ansari) के निधन पर मायावती और सीएम धामी ने जताया दुख, पार्टी में शोक - Mukhyadhara

दु:खद: मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी (Sarwat Karim Ansari) के निधन पर मायावती और सीएम धामी ने जताया दुख, पार्टी में शोक

admin
d 1 15

दु:खद: मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी (Sarwat Karim Ansari) के निधन पर मायावती और सीएम धामी ने जताया दुख, पार्टी में शोक

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड के मंगलौर से विधायक सरवत करीम अंसारी का सोमवार सुबह निधन हो गया। करीम अंसारी बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। दो दिन पहले फिर तबीयत खराब होने पर दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था।

66 वर्षीय सरवत करीम अंसारी की दो महीने पहले हार्ट अटैक के बाद बाईपास सर्जरी हुई थी। बाईपास सर्जरी के बाद विधायक उत्तराखंड लौट आए थे।

तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार रात उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। पिछले दो दिनों से उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था। इसी के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। सोमवार की सुबह उन्होंने फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली।

यह भी पढें : ग्राफिक एरा (Graphic Era) सिल्वर जुबली रीयूनियन संस्कृति के रंग छिटके, प्रोफेशनल्स ने सिखाए आगे बढ़ने के गुर

सीएम धामी ने बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर दुख जताया है।

उधर यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी उनकी पार्टी के एमएलए के निधन पर दुख जताया है।

सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके निधन की सूचना पर मंगलौर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढें : SGRR University: एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बोली एवं भाषाओं के उत्थान पर विद्वतजनों ने एकसुर में किया समर्थन

Next Post

अच्छी खबर: सतर्कता विभाग (Vigilance Department) में 103 नए पद किए जाएंगे सृजित : मुख्यमंत्री धामी

अच्छी खबर: सतर्कता विभाग (Vigilance Department) में 103 नए पद किए जाएंगे सृजित : मुख्यमंत्री धामी 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 तक चलने वाले सतर्कता सप्ताह का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को प्रभावी रूप से […]
p 1 44

यह भी पढ़े