ब्रेकिंग: प्रॉपर्टी वृद्धि के आरोपों पर मेयर सुनील उनियाल गामा (Sunil Uniyal Gama) ने किया पलटवार, देखें वीडियो - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: प्रॉपर्टी वृद्धि के आरोपों पर मेयर सुनील उनियाल गामा (Sunil Uniyal Gama) ने किया पलटवार, देखें वीडियो

admin
Screenshot 20230329 201459 Samsung Internet

ब्रेकिंग: प्रॉपर्टी वृद्धि के आरोपों पर मेयर सुनील उनियाल गामा (Sunil Uniyal Gama) ने किया पलटवार, देखें वीडियो

  • मेयर बोले: संपत्तियों को इनकम टैक्स में भी दर्शाया है, षडयंत्र कर रहे विपक्षी 
  • मेयर सुनील उनियाल गामा ने क्यों कहा, जिनके घर शीशे के होते हैं वे दूसरों के घर पत्थर नहीं मारा करते! जानिए पूरा मामला
देहरादून/मुख्यधारा
बीते कुछ दिनों से देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा पर प्रॉपर्टी में बढौतरी को लेकर लग रहे आरोपों को आज उन्होंने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद व षडयंत्र के तहत लगाए जा रहे हैं।
देखें वीडियो: 

आज देहरादून में मीडिया के समक्ष स्थिति स्पष्ट करते हुए मेयर सुनील उनियाल गामा ने अपनी पूरी बात रखी। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय उन्होंने जिन प्रॉपर्टी का उल्लेख किया था, उनमें से अधिकतर उन्होंने बेच दी है, जबकि उसके बदले नई प्रॉपर्टी खरीद ली। उन्होंने कहा कि बाजार भाव के हिसाब से उन प्रॉपर्टी की कीमतों में इजाफा हुआ है।
मेयर ने कहा कि उन्होंने कुछ भी छिपाया नहीं है। इन प्रॉपर्टी का सारा रिकार्ड मौजूद हैं और वे इनकम टैक्सपे करते हैं।
उन्होंने कहा कि मेरे अलावा मेरी पत्नी, बेटा व बेटी भी नौकरी करती हैं। उनकी आय का सृजन यहां से भी होता है। ऐसे में यह कहना है कि मेयर बनने के बाद मेरी प्रॉपर्टी में इतनी वृद्धि हुई, सरासर गलत है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने देहरादून में 18 वर्ष की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। पहले पान की दुकान चलाई, चाऊमीन की दुकान चलाई, बी ग्रेड का ठेकेदार था और कई विभागों में ठेकेदारी की, फोटोग्राफी की, किंतु जब से नगर निगम बना, तब से उन्होंने ठेकेदारी छोड़ दी। यहां तक कि मेयर बनने के बाद उन्होंने अपने लाइसेंस भी निरस्त करा दिए।
उन्होंने कहा कि 2012 के समय उन्होंने कुछ संपत्तियां खरीदी थी। 2017 में चुनावी घोषणा पत्र में ढाई करोड़ की संपत्तियां दिखाई। अब उनमें से अधिकांश बेच दी और उनकी जगह नई संपत्तियां खरीदी। उनकी दरें बढ़ी हैं। जिसका फायदा सभी लोगों को होने के साथ ही उन्हें भी हुआ है। उन्होंने कहा कि पुरानी बेचकर नई प्रॉपर्टी खरीदने में गलत क्या है।
उन्होंने यह भी कहा कि 2012 के दौरान महंत जी को उन्होंने दुकान बनाने के लिए प्लॉट का एक टुकड़ा मांगने का आवेदन किया था। इस पर बाद में महंत जी ने उन्हें प्लॉट किराये पर दिया। इसके अलावा उन्होंने पेट्रोल पंप को लेकर भी अपना स्पष्टीकरण दिया कि उनका कोई पेट्रोल पंप नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सवा करोड़ का लोन भी लिया हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की भूमि को किसी को भी कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि जिन्होंने भी उनके विरुद्ध षडयंत्र रचा है, उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं वे दूसरों के घर पत्थर नहीं मारा करते!
बताते चलें कि आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश नेगी ने मेयर की संपत्ति में कई गुना वृद्धि होने का आरटीआई में खुलासा किया था। तभी से विपक्षी दल उन पर हमलावर हो गए थे।
Next Post

आस्था: गुरुवार को धूमधाम से मनाई जाएगी रामनवमी (Ram Navami), बन रहे हैं ये पांच शुभ संयोग, महानवमी के साथ नवरात्रि का भी समापन

आस्था: गुरुवार को धूमधाम से मनाई जाएगी रामनवमी (Ram Navami), बन रहे हैं ये पांच शुभ संयोग, महानवमी के साथ नवरात्रि का भी समापन देहरादून/मुख्यधारा रामनवमी अष्टमी पर्व पर आज मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई। कल गुरुवार को […]
IMG 20230329 WA0000

यह भी पढ़े