ब्रेकिंग: प्रदेश को मिलेगी पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष। आज नामांकन करेंगी ऋतु खंडूड़ी(ritu khanduri) - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: प्रदेश को मिलेगी पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष। आज नामांकन करेंगी ऋतु खंडूड़ी(ritu khanduri)

admin
Screenshot 20220324 122435 Gallery

मुख्यधारा/देहरादून

उत्तराखंड की नई सरकार विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए तैयार है। प्रदेश को पहली बार महिला विधानसभा अध्यक्ष मिलने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए पूर्व सीएम भुवनचंद्र खंडूड़ी एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी (ritu khanduri) का नाम तय कर चुकी है। वह आज सायं अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगी।
आज और कल नामांकन प्रक्रिया कराए जाने के बाद शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।

वित्तीय वर्ष 2021-22 समाप्ति की ओर है। ऐसे में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट या लेखानुदान पारित कराने को लेकर विधानसभा सत्र आहूत किया जाना है। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार से सत्र शुरू हो सकता है। आज नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होनी है, जिसमें इसको लेकर फैसला लिया जाएगा।

बताते चलें कि पंचम विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के 47 विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। गत दिवस देहरादून में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आठ कैबिनेट मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। संख्या बल के लिहाज से देखा जाए तो भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी (ritu khanduri) निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बनने की ओर अग्रसर हैं। ऐसे में वह प्रदेश की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष होंगी।

Next Post

ब्रेकिंग: पहली केबिनेट (cabinet meeting) में संगठन ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा दृष्टि पत्र

सीएम धामी बोले (cabinet meeting): राज्य सरकार जन अपेक्षाओं को पूरा करने को पूरी तरह दृढ़ संकल्पबद्ध मुख्यधारा/देहरादून आज उत्तराखंड सरकार की पहली कैबिनेट बैठक (cabinet meeting) हुई, जिसमें सीएम धामी व उनके सभी आठों काबीना मंत्री शामिल हुए। इस […]
FB IMG 1648124570208

यह भी पढ़े