एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, पहली बार 100 पदक जीतने पर मंत्री अग्रवाल (Agarwal) ने जताया हर्ष

admin
a 1 4

एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, पहली बार 100 पदक जीतने पर मंत्री अग्रवाल (Agarwal) ने जताया हर्ष

देहरादून/मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने एशियाई खेलों में भारत का शानदार ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार 100 पदक जीतने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने सभी पदक विजेताओं और करोड़ो देश वासियों को बधाई दी।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेल और खिलाड़ियों को सदैव प्रोत्साहित करते हैं। खेलों इंडिया अभियान के जरिये आज देश के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म मिल रहा है। कहा कि इसी का परिणाम है कि आज पहली बार एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने भारत का मान बढ़ाया है।

यह भी पढें : जंगल (Forest) में राजा मर रहे अज्ञात मौत, हाथी-गुलदार का भी पता नहीं

उन्होंने कहा कि भारत ने अभी तक कुल 100 पदक हासिल किए हैं। जिनमें 25 स्वर्ण, 35 रजत और 40 कांस्य पदक हैं। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Next Post

गढ़भोज दिवस पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत (Dr. Dhan Singh Rawat) का ऐलान, मिलेट्स पर आयोजित होगी राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता

गढ़भोज दिवस पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत (Dr. Dhan Singh Rawat) का ऐलान, मिलेट्स पर आयोजित होगी राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता कहा, युवा पीढ़ी के लिये जरूरी है अपनी संस्कृति व पराम्पराओं का ज्ञान देहरादून/मुख्यधारा प्रदेशभर में मनाये […]
d 1 3

यह भी पढ़े