- सी०एन०आई० इन्टर कालेज में आयोजित सेवा कार्य, भाषण, चित्रकला, पेंटिंग प्रतियोगिता में मंत्री खजान दास ने किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन
देहरादून/मुख्यधारा
समाज कल्याण मंत्री एवं “सपनों का भारत 2047” अभियान के संयोजक खजान दास ने आज सी०एन०आई० इन्टर कालेज, देहरादून में आयोजित सेवा कार्य, भाषण, चित्रकला, पेंन्टिग प्रतियोगिता एंव प्रदर्शंनी में भाग लिया तथा पुरस्कार वितरण किया।
श्री दास ने स्कूल में आयोजित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की प्रशंसा करते हुये समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर काबीना मंत्री श्री दास ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुये कहा कि युवाओं के मन में 2047 तक भारत को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की सोच को मजबूत बनाना और सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को चित्रों और भाषणों के जरिए विकसित भारत 2047 पर अपने विचार साझा करने के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में रंगोली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, विद्यार्थियों ने भविष्य के आधुनिक भारत की कल्पना को प्रस्तुत किया जाना है।

खजान दास ने यह भी कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंन्त्री का विजन 2047 आत्मनिर्भरता, सेमीकंडक्टर निर्माण, रक्षा उत्पादन, हरित ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर विशेष जोर है। बुनियादी ढांचा- आधुनिक हाईवे, मजबूत रेलवे नेटवर्क और डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार। सामाजिक उत्थान- सभी नागरिकों के लिए समान गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, समान अवसर सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर सीएनआई स्कूल की प्रधानाचार्य रीबिका, नगर निगम पार्षद अशोक डोबरियाल, स्कूल के शिक्षकगण, नैन सिंह पंवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


