केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास और केंद्रीय खाद्य मंत्री से मंत्री रेखा आर्या ने की शिष्टाचार भेंट - Mukhyadhara

केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास और केंद्रीय खाद्य मंत्री से मंत्री रेखा आर्या ने की शिष्टाचार भेंट

admin
a 1 1

केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास और केंद्रीय खाद्य मंत्री से मंत्री रेखा आर्या ने की शिष्टाचार भेंट

कैबिनेट मंत्री ने राज्य में संचालित केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की दी जानकारी, केंद्रीय बाल विकास और खाद्य मंत्री ने राज्य हित में पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन

नई दिल्ली/देहरादून, मुख्यधारा

कल देर सायं नई दिल्ली में उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रह्लाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की।कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों को देश मे मोदी सरकार 3.O बनने व केंद्रीय मंत्री बनने की बधाई व शुभकामनायें दीं।

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग: 15 जुलाई तक खतौनी की ऑनलाइन अधिकृत प्रति उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें : सीएम धामी

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय मंत्रियों से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की,साथ ही देवभूमि उत्तराखंड में संचालित केंद्र पोषित योजनाएं कितनी अच्छे से संचालित है, के बारे में अवगत कराया और राज्य पोषित योजनाओं पर चर्चा की। केंद्रीय बाल विकास और केंद्रीय खाद्य मंत्री द्वारा मंत्री रेखा आर्या को उत्तराखंड राज्य हित मे पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: पलायन रोकने के लिए फ्यूचर विजन के साथ काम करें : महाराज

उत्तराखंड: पलायन रोकने के लिए फ्यूचर विजन के साथ काम करें : महाराज लोगों को अवसरों, संसाधनों, सेवाओं से जोड़ने के लिए करें काम प्रशिक्षण से पूर्व ग्रामीण निर्माण मंत्री ने दिये सहायक अभियंताओं टिप्स देहरादून/मुख्यधारा स्थानीय स्तर पर लोगों […]
s 1 2

यह भी पढ़े