Miss world Competition: भारत 27 साल बाद फिर करेगा मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी, 130 से अधिक देशों की सुंदरियां लेंगी भाग - Mukhyadhara

Miss world Competition: भारत 27 साल बाद फिर करेगा मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी, 130 से अधिक देशों की सुंदरियां लेंगी भाग

admin
miss 1

Miss world Competition: भारत 27 साल बाद फिर करेगा मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी, 130 से अधिक देशों की सुंदरियां लेंगी भाग

मुख्यधारा डेस्क

27 साल बाद एक बार फिर भारत में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन होगा। ये प्रतियोगिता अक्टूबर में आयोजित होगी। इसकी तैयारी भारत में अभी से शुरू हो गई है।

ये दूसरी बार होगा जब भारत मिस वर्ल्ड पेजेंट की मेजबानी करेगा। वहीं, इसके पहले साल 1996 में इस ब्यूटी पेजेंट कराया गया था। साल 2023 में यह देश में आयोजित किया जा रहा है। महीने भर चलने वाले इस आयोजन में 130 से अधिक देशों के प्रतियोगी हिस्सा लेंगे।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आगाज साल 1951 में हुआ था। इस साल यह जुलाई में पहली बार आयोजित हुई थी।

यह भी पढें : उत्तराखंड की एक गुमनाम बुग्याल (Bugyal) स्वर्ग से भी ज्यादा खूबसूरत हैं

यह ब्यूटी कांटेस्ट ब्यूटी विद ए पर्पज़’ थीम पर आयोजित की जाती है। जूलिया मॉर्ले मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता की अध्यक्ष हैं। स्वीडन की किकी हकेन्सन पहली मिस वर्ल्ड बनी थीं।

सौंदर्य प्रतियोगिता का भारत में प्रचार-प्रसार करने के लिए यहां आईं मौजूदा विश्व सुंदरी करोलिना बिलावस्का (पोलैंड) ने कहा कि वह अपना ताज इस ‘खूबसूरत देश’ में दूसरी प्रतिभागी को सौंपने के लिए उत्साहित हैं। भारत ने छह बार ये प्रतिष्ठित खिताब जीता है। 1966 में ये प्रतिस्पर्धा रीता फारिया ने जीती थी, ऐश्वर्या राय ने 1994 में, डायना हेडन ने 1997 में, युक्ता मुखी ने 1999 में, प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में और मानुषी छिल्लर ने 2017 में यह खिताब अपने नाम किया था‌ ।

यह भी पढें : Hill Station Kausani: उत्तराखंड का ‘कौसानी’ पर्यटकों से हुआ गुलजार, सुकून और ताजगी का एहसास कराती हैं हरी-भरी वादियां

मिस वर्ल्ड संगठन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने इस संबंध में घोषणा की है। मिस वर्ल्ड संस्था का कहना है कि इस प्रतियोगिता से भारत में चैरिटेबल वर्क्स को बढ़ावा मिलेगा और यह समाज में लोगों को प्रेरित करेगा। संस्था की चेयरपर्सन और सीआईओ मिस जूलिया मॉर्ले ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि इस वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन भारत में हो रहा है।

जूलिया ने बताया कि वह करीब 30 वर्ष पहले भारत आई थी और तभी उन्हें इस देश से प्यार हो गया था। दुनिया के 130 से अधिक देशों के कंटेस्टेंट इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। भारत की ओर से सिनी शेट्टी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। सिनी ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम किया था।

यह भी पढें : निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बेटी की शादी सादे समारोह में की, जानिए कौन हैं केंद्रीय वित्त मंत्री के दामाद और क्या करते हैं

Next Post

ब्रेकिंग: डाॅo पीताम्बर ध्यानी (Dr. Pitamber Dhyani) बने 'हरिद्वार विश्वविद्यालय' के कुलपति

ब्रेकिंग: डाॅo पीताम्बर ध्यानी (Dr. Pitamber Dhyani) बने ‘हरिद्वार विश्वविद्यालय’ के कुलपति हरिद्वार/मुख्यधारा उत्तराखंड सरकार की अधिसूचना दिनाँक 30 मई 2023 द्वारा ‘हरिद्वार विश्वविद्यालय’ की स्थापना की गई है, जिसके प्रथम कुलपति का पदभार डाॅo पीताम्बर प्रसाद ध्यानी द्वारा ग्रहण […]
breaking 1 4

यह भी पढ़े